बॉलीवुड

52 की भाग्यश्री ने छोटे कपड़ों में किया पति संग डांस, लोगों ने आंटी कहकर उड़ाया मजाक, देखें Pics

भाग्यश्री (Bhagyashree) 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। सभी को यही लग रहा था कि भाग्यश्री आने वाले समय में एक सुपर स्टार बनेंगी। लेकिन फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी रचा ली।

शादी के बाद उनका फिल्मों में आना लगभग बंद हो गया। हालांकि शादी के कई सालों बाद उन्होंने कमबैक करने की कोशिश की लेकिन वह उतनी सफल नहीं हो पाई जितना उन्होंने सोचा था।

भाग्यश्री सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें दस लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे इंस्टा पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। भाग्यश्री 52 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई भी यही कहेगा कि वह अभी 25-30 साल की हैं। वे अपने व्यायाम और डाइट को लेकर बहुत गंभीर रहती हैं। इसी की बदौलत वे खुद को फिट रखती हैं।

पति के साथ नए साल का जश्न मानते दिखी भाग्यश्री

हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ डांस और एन्जॉय करती हुई दिखाई दी। अपने इस जश्न की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने टोटल 6 तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे डीप नेक वन पीस बोल्ड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पति वाइट कलर के शर्ट, पैंट और जूते पहने नजर आए।

पहली फोटो में दोनों कैमरे की तरफ देखकर पोज पोज दे रहे हैंl फिर अगली फोटो में दोनों डांस कर रहे हैंl तीसरी तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैंl चौथी फोटो में भाग्यश्री अपने दोस्तों के साथ डांस कर रही हैl 5वां फोटो में दोनों एक जोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं 6वीं तस्वीर में दोनों पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा “नए साल की शुभकामनाएं। जो बीत गया उसे जाने दो। नए साल को सकारात्मक सोच के साथ अपनाओ।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

लोगों ने लिए मजे

इन तस्वीरों पर भूमिका चावला ने हैप्पी न्यू ईयर लिखा हैl वहीं एक फैन ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए पोस्ट पर “हैप्पी न्यू ईयर आंटी जी लिखा हैl” एक अन्य यूजर ने लिखा “वेरी नाइस ब्यूटीफुल गॉर्जियस लुक भाभी जी।” फिर एक कमेंट आता है “ग्रेजी नव वर्ष 2022 आप के लिए एवं आप के परिवार एवं चाहने वालों के लिए शुभ हो। जय श्री राम। हर हर महादेव। सादर शुभकामनाएं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)


वैसे भाग्यश्री अपने पति के साथ कई वीडियोज साझा करती रहती हैं। जैसे इस वीडियो में वे हसबैन्ड संग वॉक करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “प्यार अपने जीवन के सफर पर एक साथ चलना है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)


इस वीडियो में वे अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Back to top button