दिलचस्प

खौलते तेल में हाथ डाल निकालता है गरमागरम पकौड़े, ये कैसा हलवाई है भाई? देखें चौंकाने वाला Video

पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है। बारिश हो या ठंड गरमागरम पकौड़ों का आनंद ही कुछ और होता है। आमतौर पर इन पकौड़ों को बनाने के लिए तेल में अच्छे से तलना पड़ता है। जब ये अच्छे से तल जाते हैं तो हम किसी लंबे झारे से उसे निकाल लेते हैं। पकौड़े बनाना एक रिस्क वाला काम भी होता है। इस दौरान तेल बहुत गरम होता है।

हाथ से उबलते तेल से निकालता है पकौड़े

jaipur pakode wala

ऐसे में तेल के छीटें उड़ने या हाथ पर लगने का खतरा भी रहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो खौलते तेल में अपने नंगे हाथों से पकौड़े तलता है। हैरत की बात तो ये है कि वह ऐसा रोज करता है। उसकी खुद की पकौड़े की दुकान है। जहां वह बड़े ही स्वादिष्ट पकौड़े बनाता है। उसके पकौड़े स्वाद में तो दमदार होते ही हैं, लेकिन उससे भी दमदार है उसका पकौड़े बनाने का तरीका।

जयपुर के पकौड़े वाले का टेलेंट देख लोग हैरान

इस अनोखे पकौड़े वाले का टेलेंट मुंबई के एक फूड ब्लॉगर ने साझा किया है। उसने बताया कि गर्म तेल में हाथों से पकौड़े तलने वाला ये शख्स जयपुर का रहने वाला है। इस बंदे का नाम किशन पकौड़े वाला है। यह अपना हाथ गर्म उबलते तेल की कढ़ाई में डालकर पकौड़े बाहर निकाल लेता है।

jaipur pakode wala

सोशल मीडिया पर इस अनोखे पकौड़े वाले का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग इस बंदे के टेलेंट से खुश हुए तो कुछ ने इसे बेवकूफन हरकत बताया। लोगों ने ये भी कहा कि कोई इसे घर पर ट्राय न करें। ये बड़ा ही रिस्क वाला काम है। वहीं कुछ लोगों ने पकौड़े वाले के इस तरीके में हाइजीन यानि साफ सफाई पर भी सवाल खड़े किए।

देखें वीडियो-


खाना बनाते हुए लोगों का इस तरह का टेलेंट दिखाना कोई नया नहीं है। इसके पहले तेज-तेज सब्जियां काटने से लेकर गर्म चीजों को हाथ से चुने तक के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। अब गाजियाबाद का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक शख्स ने गर्म तवे पर हाथ से ही चीला बना दिया था। उसका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। यदि आप ने वह वीडियो नहीं देखा तो यहां देख सकते हैं।


वैसे आपको इस तरह से पकौड़े बनाने का तरीका कैसा लगा? अपने जवाब कमेंट में देना न भूलें।

Back to top button