अध्यात्म

घर के आंगन में लगा तुलसी का पौधा दिलाएंगा आप को सभी परेशानियों से छुटकारा, जानिये कैसे !

भारतीय संस्कृति में तुलसी का एक अलग ही महत्व है। हजारों सालों से लोग तुलसी की पूजा करते आ रहे हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है। शास्त्रों में भी तुलसी को पूजनीय और देवी स्वरूप माना गया है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। तुलसी के पौधे की और भी विशेषताएं हैं आप को उनके बारे में बताते हैं। इनको पढ़ने के बाद आप भी अपने घर में तुलसी जरूर लगाएंगे।

तुलसी से घर में रहता है शांति का माहौल :

अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाएंगे तो हमेशा शांति का माहौल बना रहेगा। तुलसी से घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण रहता है। आपके घर में कभी अशांति नहीं फैलेगी। ग्रह कलेश से बचने के लिए भी सबसे उपयुक्त इलाज है तुलसी का पौधा। शास्त्रों में तुलसी की महिमा का बहुत जगह वर्णन है। तुलसी से घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण बना रहता है।

तुलसी पूजा करने से होते हैं सब दुख दूर :

अगर आपके घर तुलसी का पौधा है तो आज ही उसकी पूजा करना शुरु कर दें। क्योंकि तुलसी पूजा करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। और शरीर को एक नई एनर्जी मिलती है। इसकी पूजा करने से हमारे सब दुख दूर हो जाते हैं। हर शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक लगाते हैं, उनके घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

बुरी नजर से बचाती है तुलसी :

तुलसी का पौधा आपके परिवार को बुरी नजर से बचाता है। अगर घर के आंगन में तुलसी का पौधा है तो आपको किसी की भी बुरी नजर प्रभावित नहीं कर सकती। किसी भी प्रकार की नकारात्मक वस्तु को आपके घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी से घर में होने वाले कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं। और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करती है।

स्वास्थय में होती है सहायक :

तुलसी के धार्मिक महत्व के बारे में तो आप जान ही गए होंगे। लेकिन क्या आपको पता है तुलसी एक बहुत अच्छी आयुर्वेदिक औषधि भी है। तुलसी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने और उनकी रोकथाम करने में सहायक हैं। सर्दी जुकाम मैं भी तुलसी के पत्तों का सेवन काफी लाभदायक होता है। तुलसी के नियमित सेवन से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

Back to top button