बॉलीवुड

देखें वीडियो: श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को लाइव शो में किया शादी के लिए प्रपोज़, वरुण ने किया मना

मुम्बई – वैसे तो सभी को पता है कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को प्यार करते हैं। हालांकि, कभी-कभी फरहान अख्तर के साथ भी श्रद्धा कपूर के रोमांस के चर्चे सामने आए थे। लेकिन, वो सिर्फ अफवाह ही थे। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने जब से फिल्म ‘आशिकी 2’ में काम किया है, तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें आती रही है। लेकिन, क्या आप जानते है कि श्रद्धा, आदित्य रॉय कपूर से पहले किस्से प्यार करती थी। Shradha and Varun childhood lovers.

श्रद्धा ने किया था वरुण धवन को प्रपोज़ :

दरअसल, श्रद्धा कपूर का पहला प्यार वरुण धवन थे। श्रद्धा वरुण को प्रपोज़ भी किया था, लेकिन वरुण ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। दरअसल, ये बात बहुत पुरानी है जब दोनों बचपन में थे। श्रद्धा ने बताया कि, मैं और वरुण एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। जब भी हमारे पापा कही आउटडोर शूटिंग करते थे तो हमें साथ ले जाते थे।

ऐसी ही एक आउटडोर शूटिंग के दौरान हम दोनों एक साथ थे। तब मैं 8 साल की थी, तब मैंने वरुण से “आई लव यू” कहा। यह सुनकर वरुण चौंक गया और तुरंत मना कर दिया। श्रद्धा ने आगे कहा कि वैसे भी उस उम्र में हमें ये सब कहां पता था, वो बचपना था।

 क्या था वरुण धवन का जवाब :

नच बलिए 7 के एक एपिसोड में, जहां दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे, श्रद्धा कबूल किया कि बचपन में उनका वरुण धवन पर क्रश था। श्रद्धा ने बताया कि उनके पिता (अभिनेता शक्ति कपूर) और वरुण के पिता (फिल्म निर्माता डेविड धवन) ने पहले कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। परिवार के साथ उन्हें भी आउटडोर शूटिंग में शामिल किया गया था। इस दौरान श्रद्धा और वरुण ऐसे कई मौकों पर एक दूसरे से मिले।

श्रद्धा ने कहा, मैंने वरुण को “यू लव आई” कहा था। लेकिन वरुण को श्रद्धा के इस तरह से बोलने पर वरुण चौंक गए उन्होंने तुरंत “न” कह दिया और वहां से भाग गए। श्रद्धा अब सोचती है कि शायद उस समय हम दोनों बच्चे थे, वरुण को नहीं पता था कि वो क्या कह रही थी।

देखें वीडियो –

https://youtu.be/bEBODD_nhN4

Back to top button