विशेष

आपके भी घर में है वास्तुदोष तो जल्द कर ले निवारण, धन की कमी के साथ पड़ सकती है पति-पत्नी में दरार!

वास्तुशास्त्र बड़े ही कमाल की विद्या है। इसके सही इस्तेमाल से आपके घर में शांति तो बनी ही रहती है, साथ में घर में धन-दौलत की भी कमी नहीं होती है। जो लोग वास्तु नियमों का पालन करते हैं, वह ख़ुशी से अपना जीवन बिताते हैं, इसके उलट जो लोग इसे बकवास मानते हैं, वो जीवन भर कई परेशानियों का सामना करते रहते हैं। इसलिए वास्तुशास्त्रियों के अनुसार हर व्यक्ति को अपने घर में वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

घर की परेशानियों की वजह हो सकता है वास्तुदोष:

कई बार आपने देखा होगा कि कुछ पति-पत्नी आपस में हमेशा लड़ते रहते हैं। कई बार वजह ना होने पर भी दोनों के बीच लड़ाई होती रहती है। इसके अलावा घर के सदस्यों के काफी मेहनत करने के बाद भी घर में धन का आभाव बना रहता है। सदस्यों का मन हर समय उदास रहता है। इन सभी परेशानियों के पीछे वास्तु दोष हो सकता है। कई लोगों को वास्तु के नियमों का ज्ञान नहीं होता है, इस वजह से वह घर में अपने हिसाब से रहते हैं। नतीजा यह होता है कि धन की कमी और घर में अशांति बनी रहती है।

वास्तु दोष से बचने के लिए ध्यान दें इन वास्तु नियमों पर:

*- अगर आपके घर में मकड़ी का जाला है तो यह वास्तु के हिसाब से अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में मकड़ी अपने जले बना लेती है, वहाँ हमेशा धन की कमी बनी रहती है।

 

*- अपने घर में भूलकर भी टुटा हुआ शीशा, कांच या खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता का प्रवाह होता है और पारिवारिक सदस्यों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

 

*- इस बात का ख़ास ध्यान दें कि घर में लगे हुए नल से पानी ना टपके और घर की दीवारों में दरार ना हो। अगर ऐसा हो तो जल्द ही टूटी दीवारों और ख़राब नल को तुरंत ठीक करवा लें। अन्यथा आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

 

*- घर में बने हुए मंदिर में सुबह का चढ़ाया हुआ फूल रात में उठा लें। भगवान के सामने बासी फूल नहीं रखने चाहिए। अगर आप भगवान को अर्पित किया फूल शाम को नहीं हटाते हैं तो आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

*- अगर आपके घर के दरवाजों को खोलते या बंद करते समय उसमें से आवाज आती है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें। ऐसा ना करने पर घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं और अशांति बनी रहती है

Back to top button