दिलचस्प

देखें वीडियो: इस महिला ने दी बहादुरी की मिसाल, बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा देखकर हो जायेंगे हैरान!

ब्राज़ील: हमेशा से ही यह समाज महिलाओं को कम समझता रहा है। भले ही आज हम कितने भी आगे बढ़ गए हों, लेकिन आज भी कई लोग यही समझते हैं कि महिलाएँ कमजोर होती हैं। आज दुनिया के कई देशों की महिलाओं ने पुरुषों से भी बढ़कर बहादुरी वाले काम किये हैं। इसके बाद भी लोगों की पितृसत्तात्मक सोच में परिवर्तन नहीं हो रहा है।

आज की महिलाएँ बदल चुकी हैं पूरी तरह:

आज दुनिया के लगभग हर देश की महिलाएँ पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कई ऐसे काम हैं जो महिलाएँ पुरुषों से बेहतर कर रही हैं। विज्ञान, प्रद्यौगिकी से लेकर अन्तरिक्ष तक में महिलाएं जा चुकी हैं। इसके साथ ही महिलाएँ फिल्म, साहित्य, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आज महिलाओं की स्थिति वो नहीं रही, जो पहले हुआ करती थी।

खाड़ी के देशों में आज भी होता है महिलाओं के साथ भेदभाव:

हालांकि आज भी कुछ देश हैं, जहाँ के लोग महिलाओं को कमजोर ही समझते हैं। वो महिलाओं को अपना गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। खाड़ी के लगभग सभी देशों में महिलाओं की पुरुषों से सामान कार्य करने की आजादी आज भी नहीं है। वहाँ आज भी महिलाएँ पुरुषों के ऊपर निर्भर रहती हैं। ऐसा नहीं है कि वहाँ की महिलाएँ कुछ नहीं कर सकती, बल्कि उन्हें वहाँ का पुरुष समाज कुछ करने ही नहीं देता है।

ब्राजील के इस महिला का साहस देख बदल जाएगी लोगों की धारणा:

अगर आज भी लोग यही समझते हैं कि महिलाएँ कमजोर होती हैं तो उन्हें ब्राजील की इस महिला को देखना चाहिए। यक़ीनन ब्राजील की इस महिला का साहस देखने के बाद लोगों की इस सोच में थोड़ा परिवर्तन होगा। जिस एनाकोंडा से सभी लोग डरते हैं, यहाँ तक कि खुद को बहादुर समझने वाले पुरुष भी, वहीँ इस महिला ने एनाकोंडा को ऐसे पकड़ लिया जैसे यह कोई खिलौना हो।

लोगों ने जमकर की महिला के बहादुरी की तारीफ़:

इस समय महिला की बहादुरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें यह वीडियो आज से चार दिन पहले पोस्ट किया गया था, जिसे लाखों लोगों ने देख लिया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बीच सड़क पर एक एनाकोंडा आ जाता है, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। लोगों के बीच से एक महिला आयी और उसने अपने हाथों से खतरनाक एनाकोंडा को पकड़ लिया। लोगों ने महिला के बहादुरी की खूब तारीफ़ की।

वीडियो देखें:

Back to top button