राशिफल

Rashifal 24 December: इन 7 राशियों के लिए खुशियों की सौगात लाएगा आज का दिन, नई नौकरी मिलेगी

हम आपको शुक्रवार 24 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ जरूरी काम अधूरे होने से विवाद हो सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, सेहत का ध्यान रखें। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अनावश्यक समय बर्बाद न करें। अचानक कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता की याद सताती रहेगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। व्यर्थ चिंता न करें। जो हुआ उसमें प्रसन्न रहें परमात्मा की इच्छा इसी में थी। इंटरव्यू में मनचाहा परिणाम न मिलने से दुख होगा।

durga

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए व्यापार करने की सोच रहें है तो आपके लिए यह समय अच्छा है। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। व्यवसायिक निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह सोच विचार करें। प्राइवेट नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार करेंगे। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें। कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुछ कमजोर दिन है। जरूरत होने पर अपनी नियमित जांच कराएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको उपहार या किसी खास और महंगी चीज की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर फालतु विवादों से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व लाने के लिए लवमेट की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने के लिए परिजनों की मदद लेनी चाहिए। युवा अपने प्रतिस्पर्धी लोगों पर भी निगाह बनाए रखें। आज पसंदीदा भोजन खाने का अवसर मिलेगा। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही लाभदायक साबित होगा। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। विवाह योग्य संतान का वैवाहिक सम्बन्ध पक्का हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी करते है, उनकी तरक्की होने के भी खूब योग बन रहे है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भागदौड़ के कारण तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें तो बेहतर है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप जो भी काम करें बहुत सावधानीपूर्वक करें। सेहत बढ़िया रहेगी। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है और आपके परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका जीवनसाथी और बच्चे आपकी ख़ुशी का स्रोत होंगे। हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने में पीछे न हटें। पूरे परिश्रम के बावजूद कार्य पूरे होने में संदेह की स्थिति है। प्रमोशन के लिए अभी थोड़ा रुकना चाहिए। सहजता और सृजनात्मकता को बल मिलेगा। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। अधूरे पड़े निजी काम निपट सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिये फॉर्म भर सकते हैं। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण अधिक होगा। पार्टनर को खुश रखने में कोई कमी होने देंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।

durga

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज रिश्तों में चल रही नाराज़गी दूर होगी। वित्तीय योजनाओं की दोबारा जांच करें जो आज आप दूसरों के साथ करते हैं। सफल होंगे, ध्यान रखें ग्राहकों की पसंद ना पसंद का पूरा ध्यान रखना होगा। कोई बिजनेस लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें प्रगति के मार्ग खुलने वाले हैं। किसी तरह की स्तिथि से भागने की बजाय डटकर उसका मुकाबला करें। पसंदीदा लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी और के मामले में टांग न अड़ाएं अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बिजनेस करने वाले लोगों को आज धन की प्राप्ति होगी और इसके साथ ही इनका पारिवारिक जीवन भी खुशियों से भरने वाला है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। आज आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है।

आपने Rashifal 24 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button