राजनीति

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी चीन को धमकी, कहा भारत से दुश्मनी महंगी पड़ेगी…

भारत और चीन के बीच हालात काफी नाजुक बने हुए है। दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तो पहले से ही जारी है। भारत और चीन के विवाद पर सभी देशों की नजर है। जिसमें एक देश रूस भी शामिल है। रूस ने चीन को चेताया है कि वह भारत से दुश्मनी मोल ना ले वरना अंजाम बहुत बुरा होगा और क्या कहा रूस ने, पढिए आगे ..

रुस ने दी चीन को धमकी :

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। अपनी इन हरकतो की वजह से चीन ने दुनिया में कई देशों को अपना दुश्मन बना लिया है। जिस में रूस, अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया, फिलीपींस, भारत और ताइवान जैसे देश शामिल है। लेकिन भारत के साथ इन सभी देशों के बहुत अच्छे संबंध है।जिस का अंदाजा चीन को भी है यही कारण है कि चीन पहले हमला करने से डर रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस को भारत के पक्ष में लाने में कामयाब हो गए है। इसी कारण है रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का साथ देने का वादा किया है। कुछ दिन पहले पुतिन ने भारत चीन विवाद पर कहा था कि अगर दोनों देशों का युद्ध होता है तो इससे चीन की ही बर्बादी होगी। क्योंकि चीन को भारत की ताकत का कोई अंदाजा नही है।

रूस पहले भी कर चुका है भारत की मदद :

भारत और रूस के रिश्ते शुरू से ही अच्छे रहे है। दोनों देशों ने हमेशा एक दूसरे की मदद की है। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के समय भी जब भारत ने पाकिस्तान में काफी भीतर तक जाकर हवाई हमले करने शुरू कर दिए थे और भारत की जीत निश्चित हो चुकी थी तब भारत विरोधी पश्चिमी देश नहीं चाहते थे कि उनके सहयोगी पाकिस्तान को करारी हार का अपमान झेलना पड़े। युद्धविराम का दबाव बनाने के लिए अमेरीका ने सँयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के खिलाफ दो निन्दा-प्रस्ताव पेश किए। तब भी रूस ने भारत विरोधी सभी प्रस्तावों को वीटो लगाकर रोक दिया था। जिस से भारत को मदद मिली। वर्तमान समय में भी रुस भारत को सभी तरह के हथियार और प्लेन मुहैया कराता है।

रूस भी चाहता है चीन को रोकना :

चीन की गतिविधियां हिंद महासागर में लगातार बढ़ती जा रही हैं। चीन को दूसरे देश की सीमा में घुसने की आदत सी हो गई है। जिसकी वजह से दुनिया के तमाम देश चीन से परेशान है। रूस भी इन दिनों बढ़ती चीनी शक्ति से परेशान है। रूस भी चाहता है की चीन को रोका जाना चाहिए। वरना यह आगे चलकर खतरा साबित हो सकता है। और ऐसे में रूस भारत को मदद तैयार है।

Back to top button