समाचार

नार्थ कोरिया में हंसने- रोने और शॉपिंग तक पर लगाया प्रतिबंध, 11 दिन तक रहना पड़ेगा उदास

नार्थ कोरिया में अब से हंसना मना है, जोर से अब रो भी नहीं सकते कोरियाई,जानें वजह

सोचिए अगर सामान्य अधिकारों जैसे हंसने और शॉपिंग करने तक को सरकार प्रतिबंधित कर दें, फ़िर आपको कैसा लगेगा? जी हां लोगों के कुछ अपने अधिकार होते हैं। जिनपर रोक लगाना किसी भी तरीक़े से जायज नहीं, लेकिन नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने पिता और देश के पूर्व तानाशाह किम जोंग-इल की 10 वीं बरसी पर तुगलकी फरमान जारी किया है

North Korea Ban On Laughing

और इसमें लोगों के हंसने, शॉपिंग करने और शराब पीने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किम ने बीते दिन यानी शुक्रवार से 11 दिन तक के लिए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और अपनी तरफ़ से यह तुगलकी फरमान जारी किया है।

North Korea Ban On Laughing

गौरतलब हो कि रेडियो फ्री एशिया ने नॉर्थ कोरिया में सिनुइजु शहर के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, ” अब आम लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने भी बाहर नहीं जा सकते।

वहीं अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इसके अलावा एक आम नागरिक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि पहले भी जो लोग किम जोंग-इल की बरसी पर नशे में पाए जाते थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता था और इनमें से ज्यादातर की बाद में कोई खबर नहीं मिलती थी।

North Korea Ban On Laughing

जोर से अब रो भी नहीं सकते कोरियाई…

North Korea

इतना ही नही बता दें कि प्रतिबंध के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका परिवार जोर से रो भी नहीं सकता। वहीं शोक की अवधि पूरी होने के बाद ही लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है। मालूम हो कि इन 11 दिनों में अगर किसी का जन्मदिन आता है तो वो इसे सेलिब्रेट भी नहीं कर सकेगा।

North Korea Ban On Laughing

इसी को लेकर ह्वांगहो प्रांत के एक निवासी ने कहा कि, “पुलिस से लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिसंबर के पहले दिन से ही शोक के दौरान लोग जुट नहीं सकेंगे। इसके लिए पुलिस की महीने भर की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है और इस दौरान पुलिस अफसर नींद भी नहीं ले पाएंगे।”

North Korea Ban On Laughing

किम जोंग के पिता की 10 वीं बरसी…

North Korea Ban On Laughing

मालूम हो कि कोरियाई अधिकारियों ने किम जोंग इल के निधन की 10 वीं बरसी पर लोगों को किसी भी तरह की खुशी न जाहिर करने का ‘सख्त आदेश’ दिया है। इल ने 1994 से 2011 तक (मृत्यु तक) उत्तर कोरिया पर शासन किया था। वहीं उनके निधन के बाद उनके तीसरे और सबसे छोटे बेटे किम जोंग उन उत्तराधिकारी बने।

वहीं बता दें कि किम जोंग उन के दादा किम इल-सुंग ने 1948 में वर्तमान नॉर्थ कोरिया की स्थापना की थी। वहीं उनकी मौत के बाद साल 1994 में उनके सबसे बड़े बेटे किम जोंग इल को सत्ता मिली और 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Back to top button