राशिफल

Rashifal 18 December: आज से इन 7 राशियों पर पड़ेगी शनि की शुभ छाया, मिलेगा सुख-संपत्ति का वरदान

हम आपको शनिवार 18 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको माता-पिता की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। पैसा, प्यार और परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ तनाव और मतभेद आज आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। कार्यस्थल से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपके बॉस और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार में सामंजस्य प्रेम होगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लालच से बचें। आपके साथ धोखा हो सकता है, सावधान रहें। वित्तीय मोर्चे पर अपार सफलता मिलेगी। छात्र अपने सीखने से संतुष्ट महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने घर में सबसे ज्यादा माता पिता का सपोर्ट मिलेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। आज कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वालों को परेशान होना पड़ेगा, धैर्य के साथ काम करें। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।

shanidev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीवनसाथी से बिगडते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे। आज दिन भर परेशान रहेंगे। हालांकि उनमें से ज्यादातर परेशानी बेकार की रहेगी। छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको पूरा दिन अपने पैरो पर खड़ा रहना पड़ सकता है। आपके कंधे पर बहुत काम होगा। नया साहस करते समय दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें- धोखा मिलने की आशंका है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे, सफलता मिलने से आप अति उत्साहित और अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। जीवन में आपको लापरवाही से बचना होगा क्योंकि यह आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने मन में जुनून की भावना बनाये रखें और आप देखेंगे की हालात आपसे बहुत कुछ करवा भी लेंगे। घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। आज व्यवसाय को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। किंतु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। किसी के साथ आज वाद-विवाद करने की स्थिति से बचें। अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंध और मधुर हो सकते हैं। आपके गुस्से के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। अचल संपत्ति में अतिरिक्त धन निवेश किया जा सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। करियर के प्रति फोकस बढ़ाना होगा। गलतियों से बचने की आदत बनाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आप किससे क्या कह रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कहीं से कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको मंजूरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का योग है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है, उसे मनाने के लिए आप उसे एक सर्प्राइज़ गिफ्ट दें सकते हैं। मकान में निवेश की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में सुख शांति मिलेगी, जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

Hanuman

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। घर के सदस्य आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। आप अपनी इस आदत को जल्द से जल्द बदलने की कोशिश करें। संतान से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मतभेद हो सकता, आपका गलत संगति की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आप जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं उसके न मिलने से आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनशैली में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

आपने Rashifal 18 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button