अध्यात्म

अगर आपके भी शरीर पर हैं तिल, तो जानें किस अंग पर तिल का होता है क्या मतलब!

शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसके शरीर के किसी अंग पर कोई तिल ना हो। तिल या मस्सा लगभग हर किसी के शरीर के किसी ना किसी अंग पर देखा जा सकता है। लोग इसके ऊपर ज्यादा धयन नहीं देते हैं, लेकिन आपको बता दें समुद्रशास्त्र के अनुसार हर एक तिल का मतलब होता है। हालांकि अलग-अलग लोगों का तिल के बारे में अलग-अलग कहना है लेकिन आज हम आपके लिए तिल से जुडी सही और पूरी जानकारी लेकर आये हैं। हम आपको आज बताएँगे कि तिल शरीर पर कहाँ होने से क्या होता है? moles on body.

इन अंगों पर तिल होने से होता है ये:

*- गाल पर तिल:

जिन लोगों के गाल पर तिल होता है, उनके बारे में कहा जाता है कि वह पढाई में बहुत तेज होते हैं। ऐसे लोग जो एक बार सोच लेते हैं उसे कर के ही दम लेते हैं।

*- ठुड्डी पर तिल:

अगर आपके ठुड्डी पर भी तिल है तो आपको प्रसन्न होने की जरुरत है। जी हाँ क्योंकि जिन लोगों के ठुड्डी पर तिल होता है वह काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग जीवन में काफी धन और शोहरत कमाते हैं।

*- नाक पर तिल:

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की नाक पर तिल होता है वह जीवन में काफी यात्रायें करते हैं। ऐसे लोग काफी गुस्से वाले और आशिक मिजाज होते हैं।

*- पेट पर तिल:

जिन लोगों के पेट पर तिल होता है, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग चटोरे किस्म के होते हैं। ऐसे लोगों को मीठा खाना पसंद होता है और ये दूसरों को खिलाने से परहेज करते हैं।

 

*- गर्दन पर तिल:

जिन लोगों की गर्दन पर तिल पाया जाता है, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोगों का जीवन काफी सुखमय होता है।

 

*- आंख की पलकों पर तिल:

जिन लोगों की आँख की पलकों पर तिल होता है, उनका आचरण बहुत अच्छा होता है।

 

*- हथेली पर तिल:

जिस व्यक्ति की हथेली में तिल हो समझ जाइये वह काफी मेहनती व्यक्ति है और उसे जीवन में सफलता पाने से कोई भी नहीं रोक सकता है।

*- माथे पर तिल:

जिन लोगों के माथे पर तिल होता है, उन लोगों का प्यार पवित्र होता है। अगर माथे पर दायीं तरफ तिल है तो व्यक्ति किसी विषय में निपुण होता है, जबकि बायीं तरफ तिल होने से व्यक्ति फिजूलखर्ची बहुत करता है।

*- कान पर तिल:

जिन लोगों के कान पर तिल हो उन्हें समझ जाना चाहिए कि वो काफ़ी लम्बा जीवन जीने वाले हैं।

*- होठ पर तिल:

जिन लोगों के होठों पर तिल होता है, वह बहुत ही साफ़ दिल, सबको प्यार करने वाला और कामुक होता है।

*- कंधे पर तिल:

जिन लोगों के दाएँ कंधे पर तिल होता है वह दृढ निश्चयी होते हैं, जबकि बाएँ कंधे पर तिल होने से व्यक्ति तुनकमिजाजी होता है।

*- अंगुलिओं पर तिल का होना:

जिस व्यक्ति के अंगूठे में तिल होता है वह कार्य कुशल, व्यवहार कुशल और न्याय पसंद करने वाला होता है। जिन लोगों की तर्जनी पर तिल हो वो लोग ज्ञानी और धनवान होते हैं। मध्यमा पर तिल होने से व्यक्ति शांति और सुखमय जीवन जीता है। जिन लोगों की अनामिका पर तिल होता है वह यशस्वी और पराक्रमी होते हैं। कनिष्ठिका पर तिल वाले आमिर होते हैं लेकिन जीवन में दुखी बहुत रहते हैं।

*- छाती पर तिल होना:

जिन लोगों की छाती पर दायीं तरफ तिल होता है ऐसे लोग काफी सुखी होते हैं। इसके उलट जिन लोगों की छाती के बायीं ओर तिल होता है, उनकी पत्नी उनका सहयोग कभी नहीं करती है। अगर छाती के बीच में तिल हो तो ऐसे लोग काफी सुखी रहते हैं।

*- कमर पर तिल:

जिन लोगों की कमर पर तिल होता है, उन्हें जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*- पैरों पर तिल:

जिन लोगों के पैरों में तिल होता है, वह जीवन में यात्रा खूब करते हैं। उनका जीवन भटकाव भरा होता है।

Back to top button