दिलचस्प

Video: बंदर ने बिना गिराए चम्मच से खाया हलवा, देखकर महिलाएं बोली- मेरे बच्चे को ट्यूशन दे दो

बंदर बड़े क्यूट होते हैं। खासकर उनकी हरकतें हमे बड़ा गुदगुदाती है। वे इंसानों की प्रजाति के बहुत करीब भी होते हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है जैसे ये कोई इंसान का ही बच्चा हो। वैसे बंदर बड़े होशियार भी होते हैं। ये देखकर ही सबकुछ सीख जाते हैं। इसलिए इन्हें नकलची बंदर भी कहा जाता है।

ये दूसरों को देख उसकी अच्छी नकल करने में माहिर होते हैं। वैसे तो बंदर एक जंगली जानवर होता है, लेकिन ये बहुत अच्छे पालतू जानवर भी बन सकते हैं। यदि इन्हें सही ट्रैनिंग दी जाए तो ये घर में सभी के साथ अच्छे से रह जाते हैं। विदेशों में तो कई लोग बंदर को बतौर पालतू जानवर भी पालते हैं।

चम्मच से खाना खाता है ये बंदर

सोशल मीडिया पर भी बंदरों के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। बंदरों की हरकतें इतनी मजेदार और क्यूट होती है कि किसी का भी दिल इन पर आ जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्यूट से बंदर को ही ले लो। इस बंदर की खासियत ये है कि ये बड़ी ही तहजीब के साथ खाना खाता है। खाना खाने के लिए यह बंदर चम्मच का इस्तेमाल करता है। दिलचस्प बात ये होती है कि चम्मच से खाने के बावजूद वह खाने का एक दाना भी जमीन पर नहीं गिराता है।

monkey eating with spoon

हम अक्सर देखते हैं कि बच्चे ठीक से चम्मच से नहीं खा पाते हैं। यदि खाते भी हैं तो ढेर सारा नीचे गिरा देते हैं। बच्चे छोड़ो कुछ बड़े लोग भी चम्मच से खाते समय कुछ न कुछ नीचे गिरा देते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस बंदर से मिलाने जा रहे हैं वह चम्मच से खाना खाने में एक्सपर्ट है। उसे देख ऐसा लगता है मानों कोई बड़ा इंसान भोजन कर रहा हो। चम्मच से हलवा खाते हुए इस बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

नहीं गिराता खाने का एक भी दाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर ने एक क्यूट सी टीशर्ट पहन रखी है। वह टेबल पर बैठा है और बर्तन में रखे हलवे को बड़े चाव से चम्मच से खा रहा है। ऐसा करते हुए वह बड़ा ही क्यूट लगता है। बंदर के खाने का यह स्टाइल लोगों का दिल छू रहा है। उन्हें बंदर से प्यार हो गया है। वह इसे गोद लेना चाहते हैं। कुछ मांओं ने तो ये तक बोल दिया कि बंदर भाई हमारे बच्चों को तहजीब से खाने की ट्यूशन दे दो।

monkey eating with spoon

इस क्यूट से वीडियो को इंस्टाग्राम पर monkey.lovable नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर लोग दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा “ये तो बहुत ही क्यूट है।” तो कोई बोला “ये तो मेरे बच्चों से भी काही बेहतर ढंग से खा रहा है।” वहीं कुछ ने अपने दोस्तों को टैग कर उन्हें बंदर से खाने का ढंग सीखने को कहा।

देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @monkey.lovable

वैसे आपको बंदर का खाने का यह स्टाइल कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button