स्वास्थ्य

गोरा होने के लिए चेहरे पर अपनाएँ ये घरेलू उपाय, महीने भर में हो जायेगा रंग गोरा!

पहले के समय में साँवले रंग को खूबसूरती का पैमाना माना गया था। साँवले रंग के लड़के और लड़की की काफी पूछ होती थी। लेकिन जब से देश में क्रीम बेचने के लिए विज्ञापन होना शुरू हुआ, तब से खूबसूरती का पैमाना ही बदल गया। अब गोर लोगों को ही खुबसूरत माना जाता है। जो गोरा नहीं है, उसे आज के समय में खुबसूरत नहीं कहा जाता है। fair skin tips.

आजकल हर कोई बनना चाहता है गोरा:

इसके चलते आजकल लड़की हो या लड़का सभी गोरा बनना चाहते हैं। लड़कियों को तो गोरा बनने की मज़बूरी होती है। आजकल शादी के समय सांवली लड़कियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। साँवली लड़की से कोई जल्दी शादी नहीं करना चाहता है। ऐसे में लड़कियों को गोरा बनने की मज़बूरी है। आजकल बाजार में गोरा बनाने के लिए कई क्रीम उपलब्ध हैं।

ये क्रीम कंपनिया दावा करती हैं कि 1 सप्ताह में ही रंग गोरा हो जायेगा। जबकि यह बिलकुल गलत है। इन विज्ञापनों की वजह से कई लोगों ने अपने चेहरे खराब कर लिए। इन क्रीमों का चेहरे पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। आज हम आपको 1 महीने में रंग गोरा करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से आपके चेहरे को कोई हानि भी नहीं होगी।

गोरा होने के लिए अपनाएँ ये तरीके:

 

*- खीरा और जैतून का तेल:

खीरे को सबसे पहले अच्छी तारह पीस लें, उसके बाद उसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को मुँह और शरीर पर सप्ताह में एक बार लगाएं। इससे सांवली स्किन गोरी होने लगती है।

*- सेब का रस और गुलाब जल:

एक सेब लेकर उसका रस निकाल लें। अब आधा कप सेब का रस लेकर उसमें आधा चम्मच गुलाबजल मिलायें। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर हर रोज लगायें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखना शुरू हो जायेगा। ऐसा करने से चेहरा साफ़ हो जाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे गोरा हो जाता है।

*- बेसन और चन्दन पाउडर:

एक कटोरे में चार चम्मच बेसन लेकर उसमें आधा चम्मच चन्दन पाउडर मिलायें। अब एक चम्मच निम्बू का रस, एक चम्मच दूध और एक चम्मच खीरे का रस मिलायें। इन सबको अच्छी तरह मिलकर उबटन की तरह पुरे शरीर पर लगाएं। जल्द ही आपको फायदा दिखना शुरू हो जायेगा।

*- गाजर का रस और निम्बू:

आधा कप गाजर का रस लेकर उसमें एक चम्मच दूध पाउडर और एक चम्मच निम्बू का रस मिलायें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगायें। कुछ ही दिनों में सांवला रंग दूर हो जायेगा।

*- चिरौंजी और दूध:

आधा चम्मच चिरौंजी लेकर उसे थोड़े दूध में मिलाकर अच्छी तरह पीस लें। इस मिश्रण को दूध में मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें।

Back to top button