राजनीति

पाकिस्तान बिना कश्मीर के भारत से नहीं करेगा कोई बातचीत: सरताज अजीज!

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इरादे शुरू से ही भारत और इसकी जनता के प्रति अच्छे नहीं रहे हैं। पाकिस्तान हर समय भारत को चोट पहुँचाने की फ़िराक में रहता है। अगर पाकिस्तान का बस चले तो वह भारत के ऊपर कब का कब्ज़ा कर लिया होता। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन नापाक इरादे को कई बार नाकाम कर दिया।

भारत से लड़ाई लड़ने के लिया आतंक का सहारा:

surgical strike terror, training camp

हालांकि पाकिस्तान सीधे तौर पर लड़ाई लड़कर कभी भी भारत से नहीं जीत सकता है, इसलिए उसनें भारत से लड़ाई लड़ने के लिए आतंकवाद का सहारा लिया है। पूरा विश्व यह जनता है कि पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देता है। पाकिस्तानी आतंकी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना आतंक से दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को भडकता है धर्म के नाम पर:

पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को अपने कब्जे में लेना चाहता है। कश्मीर में ज्यादातर मुस्लिम आबादी है। पाकिस्तान भी मुस्लिम देश है, इसलिए वह कश्मीर के लोगों को धर्म के नाम पर भड़काने का कम करता है। पाकिस्तान की मदद से कश्मीर में कई अलगाववादी संगठन भी बन गए हैं। उए संगठन कश्मीर की शांति को भंग करने के लिए उत्पात मचाते रहते हैं।

कश्मीर के पाकिस्तान भारत से कोई बातचीत नहीं करेगा:

कश्मीर के बारे में बोलते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज ने आज कहा कि बिना कश्मीर के पाकिस्तान भारत से कोई बातचीत नहीं करेगा। अजीज ने कहा कि इस्लामाबाद परिणामोन्मुखी बातचीत से सभी विवादास्पद मुद्दों को हल करना चाहता है। अजीज ने कहा कि भारत के जुझारू तेवर और अपनी शर्तों पर बिना कश्मीर के बातचीत की उसकी ख्वाहिश कभी पूरी नहीं होगी।

सयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियों गुतेरास ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव पर अपनी चिंता व्यक्त की है। कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने के लिए उन्होंने एक वार्ता का आह्वाहन भी किया है। अजीज ने आगे कहा कि भारत किसी भी कीमत पर कश्मीर मसले को हल नहीं करना चाहता है। भारत घाटी में मानवता के खिलाफ किये गए अपने अपराधों को छुपाने के लिए भी काफी बेचैन है।

Back to top button