समाचार

दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने की बजाय दूल्हा बोला- UPSC की परीक्षा पास कर IAS बनो वरना सब खत्म

शादी के बाद बीवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के कई मामले आप ने देखे और सुने होंगे। लेकिन झारखंड (jharkhand) में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने सुहागरात पर ही पत्नी के सामने ऐसी मांग रख दी जिसे सुन वह भी दंग रह गई। पति ने पत्नी से कहा कि “तुम्हें अगले दो साल में UPSC की परीक्षा पास करके IAS अफसर बनना होगा।

यदि तुम ऐसा नहीं कर पाई तो हमारे बीच कोई भी रिश्ता नहीं होगा।” पहले तो पत्नी को पति की यह बात मजाक लगी, लेकिन जब वह सिरियस हो गया तो पत्नी कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर हो गई।

पिता ने की थी धूमधाम से शादी

pallavi mandal

दरअसल यह अनोखा मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र का है। यहां पल्लवी मंडल और जयामाल्य मंडल की शादी 19 जून 2018 को एक पूर्ण रीति रिवाज से हुई थी। पल्लवी के पिता प्रदूत कुमार मंडल ने शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

उन्होंने धूमधाम और मंगल कामनाओं के साथ बेटी को विदा किया था। पल्लवी को भी लगा कि अब उसकी जिंदगी का नया अध्याय बहुत ही सुंदर होने वाला है। लेकिन फिर पति की एक शर्त ने उसकी जिंदगी उजाड़ दी।

पति बोला IAS बनो नहीं तो रिश्ता खत्म

shadi hand

सुहागरात पर जयमाल्य मंडल ने अपनी बीवी पल्लवी के सामने एक अनोखी शर्त रख दी। उसने बीवी से कहा कि “तुम्हें दो साल के अंदर UPSC की परीक्षा पास कर एक IAS अफसर बनना होगा। यदि तुम ये नहीं कर पाई तो हमारे बीच सबकुछ खत्म हो जाएगा। मैं तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखूँगा।”

अब पति की ये अनोखी शर्त पल्लवी को शुरू में मजाक लगा। हालांकि दूसरे दिन इंटरव्यू की बात बोलकर घर से बाहर चला गया। फिर कुछ दिनों बाद वह लौटा तो उसने पल्लवी से कोई बात नहीं की।

रिश्ता बचाने के लिए सबकुछ सहती रही पत्नी

shadi hand

पल्लवी को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया। उसने सोचा कि उसके MBA गोल्ड मेडलिस्ट पति को आखिर हुआ क्या है। पति का यह अजीब व्यवहार देख पल्लवी दुविधा में थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह क्या करे। इस बीच पल्लवी के ससुरालवालों भी उसे प्रताड़ित करने लगे। पति भी कोई बातचीत नहीं कर रहा था। अपने रिश्ते को बचाने की खातिर पल्लवी यह सब कई दिनों तक सहती रही।

सब्र का बांध टूट तो दर्ज की शिकायत

pallavi mandal

दो साल से ऊपर हो गए। पति अभी भी अपनी आईएएस वाली शर्त पर अड़ा रहा। पल्लवी ने पहले मां-बाप की इज्जत के लिए कई जुल्म सहन किए, लेकिन जब उसके सब्र का बांध टूटा तो वह थाने जा पहुंची। यहा उसने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।

वह पल्लवी और उसके पिता न्याय के लिए कोर्ट और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पल्लवी का पति जयमाल्य मंडल सिटी यूनियन बैंक लखनऊ में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर काम करता है।

Back to top button