अध्यात्म

जानें भारत के रहस्यमयी मंदिर के बारे में, रात होते ही मंदिर में जाने वाला इंसान बन जाता है पत्थर!

राजस्थान: दुनिया में कई तरह की अजीब घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है। कुछ घटनाओं पर तो यकीन हो जाता है लेकिन कुछ के बारे में सुनकर ऐसा लगता है कि यह लोगों की मनगढ़ंत कहानी है। ऐसा लगता है जैसे व्यक्ति किसी कहानी को सुना रहा है। हमारे देश में ही कई ऐसी रहस्यमयी चीजें हैं, जिनके बारे में कोई पता नहीं लगा पाया है। mysterious temple of india.

भारत एक विविधता भरा देश है। इस देश में कई धर्म और जातियों के लोग रहते हैं। यहाँ हिन्दू धर्म मानने वालों की अधिकता है। हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसलिए भारत में मंदिरों की अधिकता है। भारत के हर एक गली में आपको कई मंदिर मिल जायेंगे। भारत में कई मंदिर तो इतने प्राचीन हैं कि, उनके बारे में पता ही नहीं है कि उनका निर्माण कब हुआ था।

मंदिर का निर्माण हुआ था लगभग 900 साल पहले:

आज भी कई ऐसे मंदिर हैं, जिनके बारे में कई कहानियाँ प्रचलित हैं। उन मंदिरों में कई रहस्य छुपे हुए हैं लेकिन उनके बारे में कोई नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही अद्भुत मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके रहस्य के बारे में जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सोच में पड़ जायेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?

जी हाँ हम जिस रहस्यमयी मंदिर की बात कर रहे हैं, वह कहीं और नहीं बल्कि राजस्थान के बाड़मेर से 39 किलोमीटर दूर बना हुआ हुआ है। यह मंदिर बहुत हु पुराना है। यह मंदिर खंडहरों के बीच बना हुआ है। इस मंदिर के बारे में कई कहानियाँ प्रचलित हैं, इस वजह से वहाँ कोई भी इंसान जाने से पहले कई बार सोचता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण आज से लगभग 900 साल पहले हुआ था।

मन्दिर में रात में रुकने वाला व्यक्ति बन जाता है पत्थर:

इस मंदिर के रहस्य से आजतक लोग अंजान हैं। दरअसल इस मंदिर का रहस्य यह है कि यहाँ जाने वाला इंसान रात होते ही पत्थर में बदल जाता है। यह किसी शाप की वजह से या भूत-प्रेतों की वजह से होता है, कोई नहीं जान पाया। यही वजह है कि यहाँ रात के समय कोई नहीं आता है। यह अफवाह है या हकीकत, इसके बारे में यहाँ के लोग ही बता सकते हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर इतनी डरावनी जगह पर है कि कोई यहाँ आना नहीं चाहता है।

Back to top button