दिलचस्प

प्रेमिका के घर गया बॉयफ्रेंड, उसकी मां निकली एक्स-गर्लफ्रेंड, बोला- दो साल पहले हुए थे फिजिकल

जिसके साथ किया बनाये सम्बन्ध वह निकली प्रेमिका की मां, जब तीनों साथ में मिले तो देखने लायक था सीन

हर लड़के को गर्लफ्रेंड बनाने का शौक रहता है। कुछ लड़कों की एक से अधिक गर्लफ्रेंड्स रहती हैं। वह एक को छोड़ते हैं तो दूसरे को पकड़ लेते हैं। सामान्यतः अपनी पूर्व-प्रेमिकाओं से मुलाकात कम ही होती है। ये स्थिति बहुत ही असजह होती है। ऐसे में जरा सोचिए। आपकी एक नई-नई गर्लफ्रेंड बनी है। आप उससे बहुत प्रेम करते हैं। शादी की इच्छा भी रखते हैं।

man with two women

फिर एक दिन आपकी गर्लफ्रेंड आपको अपने घरवालों से मिलाने ले जाती हैं। आप इस चीज को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। लेकिन तभी आप देखते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड की मम्मी आपकी एक्स-गर्लफ्रेंड है। आप उसके साथ पहले संबंध बना चुके हैं। यह सिचूऐशन आपको किसी फिल्म की स्टोरी लग रही होगी, लेकिन एक लड़के के साथ ऐसा सच में हो गया।

प्रेमिका की मां निकली एक्स-गर्लफ्रेंड

man with two women

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक लड़के ने अपनी अनोखी प्रेम कहानी बयां की है। लड़के ने बताया कि “कुछ दिनों पहले ही उसकी एक नई गर्लफ्रेंड बनी है। वह उससे बहुत प्यार करता है। उसकी प्रेमिका कई दिनों से उसे अपने माता-पिता से मिलवाना चाहती थी।

वह रोज जिद करती थी कि मेरे घर चलो। फिर एक दिन मैं उसके घर चला गया। उसके पेरेंट्स से मिलने को लेकर मैं भी बड़ा उत्सुक था। पहले मेरी मुलाकात उसके पिता से हुई। उनसे मिलकर अच्छा लगा। लेकिन फिर लड़की की मां मेरे सामने आई। उसे देख मैं हक्का बक्का रह गया।”

man with two women

लड़के ने आगे बताया कि “मेरी प्रेमिका की मां को देख मेरे होश उड़ गए। मुझे बहुत ही अटपटा लगा। शर्मिंदगी महसूस हुई। दरअसल मेरी गर्लफ्रेंड की मां मेरी एक्स-गर्लफ्रेंड थी। बात दो साल पहले की है। जब मैं 19 साल का और एक जिम ट्रेनर के रूप में काम करता था। इसी जिम में मेरी प्रेमिका की मां भी आती थी। तब उसकी उम्र 40 साल थी, हालांकि वह दिखने में 25 की लगती थी।”

गर्लफ्रेंड की मां से था फिजिकल रिलेशन

romance

शख्स ने बताया कि “मैं प्रेमिका की मां की तरफ आकर्षित हुआ। पहले हमारी दोस्ती हुई और फिर हमारा लव अफेयर शुरू हो गया। हमारे बीच फिजिकल रिलेशनशिप था। हमारे रिश्ते बहुत ही मधुर थे। जब मेरा उनके साथ अफेयर चल रहा था तब मैं उनकी बेटी यानि मेरी वर्तमान गर्लफ्रेंड को नहीं जानता था।

लेकिन अब जब मुझे सच्चाई पता चली तो पछतावा हो रहा है। मैंने अभी तक अपनी गर्लफ्रेंड को उसको मां के साथ मेरे अफेयर की बात नहीं बताई है। मैं अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता हूँ। उसके साथ रिश्ता नहीं बिगाड़ना चाहता। लेकिन उसे सच्चाई बताऊँ या नहीं इसे लेकर दुविधा में हूँ।”

man with two women

शख्स ने आगे कहा “मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से बेवफाई नहीं की है। हम दोनों का रिश्ता तब शुरू हुआ जब मेरा उसकी मां से ब्रेकअप हो गया था। उसकी मां ने ही इस रिश्ते को खत्म किया था। उसका कहना था कि हमारे बीच उम्र का फासला अधिक है। अब मैं क्या करूं?”

लोगों ने दी सलाह

शख्स की इस कहानी को सुन लोगों ने उसे सलाह देनी शुरू कर दी। किसी ने कहा कि ‘गर्लफ्रेंड को सब सच बता दो, वरना बाद में पछताओगे।” वहीं कोई बोला कि “जो हुआ सो हुआ। अब प्रेमिका को ये बताकर अपना रिश्ता खराब मत करो।” वैसे आप इस लड़के को क्या सलाह देंगे?

Back to top button