राशिफल

Rashifal 4 December: आज इन 6 राशियों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, पढ़ें राशिफल

हम आपको शनिवार 4 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 December 2021

 

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। होशियारी से निवेश करें। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखेंगे। कोई नया काम करने से बचना चाहिए। संतान से विवाद होगा। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। आज कोई छुपी हुई कुछ बात आपके सामने आएगी, जिससे गलतफहमी दूर होगी। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। सिरदर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिजनेस के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पार्टनर का प्यार मिलेगा। पार्टनर आपका ख्याल रखेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। युवा थोड़ा खुद को अपडेट करने के लिए समय का निवेश करें। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। मीडिया, बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कानूनी अड़चनों को सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। नई योजना को लेकर मन में उत्साह रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें सुलझ जाएंगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। रुका धन मिल सकता है। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन खुद को नकारात्मक विचार और नकारात्मक संगति से जितना दूरी हो सके, बनाए रखना होगा, तो वहीं दूसरी ओर अपनी क्षमता के मुताबिक जरूरतमंद की मदद जरूर करना चाहिए। आज आपको क्या काम करना है, इसके बारे में आप सुबह ही विचार कर लें, एक कार्यसूची बना लें, और फिर उसके अनुरूप व्यवहार करें। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यवसाय को बेहतर बनाने में कामयाब होंगे और आर्थिक समृद्दि का रास्ता सदैव के लिए खुला रह सकता है। विदेश जाने के योग हैं। आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको छोटे छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। विवाहित लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। अपनी बात रखने की हिम्मत दिखाएं। ऑफिसियल स्थितियों की बात करें तो बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें। आज घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आपका कोई कार्य बिना योजना जल्दी पूरा हो सकता है, इसकी वजह से आपका मन अति प्रसन्न होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विद्यार्थी वर्ग को आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मन में सकारात्मकता रहने से फायदा होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आप खुश होंगे। आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। व्‍यवसाय में हैं तो भी आज का द‍िन शुभ है। मेहनत के अनुरूप फल म‍िलने का योग है। आज राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके सभी रूके हुए काम आज पूरें होंगे। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति होगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है अन्यथा समस्याओं से घिर सकते हैं। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें।

आपने 4 December 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को 4 December 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button