राशिफल

Rashifal 2 December: इन 4 राशियों को खुशियों की सौगात देगा आज का दिन, छात्रों को मिलेगी कामयाबी

हम आपको गुरुवार 2 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।

इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कुछ करने के लिए एक अप्रत्याशित निमंत्रण मिल सकता है। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगे। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह से उन्नति होगी और परिवार में सकारात्मक माहौल से मन खुश होगा। आप कोई नई योजना बनायेंगे। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। किसी खास मित्र की तरफ से विश्वासघात मिल सकता है। अधीनस्थों के कामकाज पर भी कड़ी निगाह रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएँ। आर्थिक स्थिति मजबूती रहेगी, जिससे आप खुलकर खरीददारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करें और आलस्य से बचें। पारिवारिक रिश्तों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। महिलाओं को अपना कार्य पूरा करने के लिये पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ खासा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुखी कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। धैर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से किसी भी प्रकार से लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है। आज आप अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने की कोशिश करें। दूसरों की बात भी उतने ही अच्छे से समझने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देने में कामयाब होंगे। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। आज आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी नए काम की रूपरेखा बना सकते हैं। ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। सॉफ्टवेयर से जुड़े कामकाज कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आज कहीं पैसा उलझ सकता है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। शाम को थकान और सुस्ती हो सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रमोशन का रास्ता भी खुल सकता है। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। मनचाही सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रह सकता है। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें, चीजों की सत्यता खुद भी परखने की जरूरत होगी। आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। दूसरों से ईष्या खुद को ही नुकसान पहुंचाएंगी। कोई काम नहीं पूरा हो पा रहा है तो धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। नया वाहन खरीदना आपके लिए शुभ है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान संबंधी चिंता रह सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपके काम को लेकर आपके सीनियर आपसे प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी से ज्यादा अपेक्षाएं और उम्मीदें न सजोकर रखें। पारिवारिक रिश्तों में नई ताजगी आएगी और साथ में छोटा सा जश्न भी मनाएंगे। सही समय का इंतजार करें, उससे पहले कोई भी काम नहीं बनेगा। आज भागीदारों से संबंध अच्छे होंगे। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। बड़ी जरूरतें कठिनाई में डाल सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन खुशियों भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। किसी से आंखें चार होनी की काफी संभावना है। किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। आज किसी भी तरह के विवादों को तूल ना दें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज समाज में उचित मान-सम्मान बनाये रखने में परेशानी आ सकती है। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें। छात्रों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जिंदगी के तल्ख अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जरूतमंद लोगों को वस्त्र कंबल आदि दे सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। आपके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों। अगर आप अपनी वाणी पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मामूली बातों पर विवाद की आशंका है।

आपने Rashifal 2 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button