समाचार

पराग अग्रवाल ने भारत का नाम किया रोशन, बने ट्विटर के नए CEO, जाने कौन ये शख्स

भारत का नाम रोशन करने वाले पराग अग्रवाल कौन है? ऐसे बने ट्विटर के नए CEO

ट्विटर भारत में फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। हाल ही में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफा (Jack Dorsey Resignation) दिया है। ऐसे में उनकी जगह भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (New CEO of Twitter) ले रहे हैं। पराग ने स्वयं जैक डोर्सी और कंपनी की पूरी टीम को ट्वीट कर इसके लिए शुक्रिया कहा है। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये पराग अग्रवाल कौन है? चलिए जानते हैं।

पराग अग्रवाल का परिचय

पराग अग्रवाल वर्तमान में ट्विटर के सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। उन्होंने एडम मेसिंगर के दिसंबर 2016 में कंपनी छोड़ने के बाद अक्टूबर 2017 में ट्विटर के सीटीओ का पद संभाला था। हालांकि आधिकारिक रूप से उन्हें सीटीओ बनाने का ऐलान 8 मार्च 2018 में हुआ था।

पराग उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शानदार वर्क किया था। तब उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। उस दौरान वह स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टडी कर रहे थे। उस वक्त वे माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप कर रहे थे।

आईआईटी बॉम्बे से हैं पास-आउट

पराग अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं। वे स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट भी हैं। वह साल 2011 से ट्विटर में जॉब कर रहे हैं। 2017 में कंपनी ने उन्हें सीटीओ बनाया था। जब उन्होंने ट्विटर ज्वाइयाँ किया था तब कंपनी में एक हजार से कम कर्मचारी हुआ करते थे।

सीईओ बनने पर कहा शुक्रिया

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक ट्वीट कर अपने इस्तीफा देने की सूचना दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अब पराग अग्रवाल अगले सीईओ होंगे। इस दौरान उन्होंने पराग अग्रवाल की काफी सराहना भी की थी। ट्वीट में अटैच किए लेटर में उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में पराग अग्रवाल का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है।

उनके इस ट्वीट के बाद पराग अग्रवाल ने भी एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने जैक और ट्विटर की पूरी टीम को शुक्रिया कहा। उन्होंने ये भी कहा कि वे अपने फ्यूचर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। अंत में उन्होंने सभी के सपोर्ट और उँ पर भरोसे को लेकर शुक्रिया कहा।

इस कारण जैक डोर्सी ने दिया इस्तीफा

जैक डोर्सी वित्तीय भुगतान कंपनी स्क्वायर के सीईओ भी हैं। ऐसे में उन्हें ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल वे स्क्वायर के फाउन्डर हैं। इसलिए कुछ बड़े इन्वेस्टर्स ने सवाल उठाए थे कि जैक डोर्सी एक साथ दो कंपनी के सीईओ कैसे बन सकते हैं? निवेशकों के डाउट था कि वह एकसाथ दोनों कंपनियों का नेतृत्व ठीक से कर पाएंगे या नहीं। बस इसी कारण उन्होंने ट्विटर के सीईओ पद से रिजाईन कर दिया।

बताते चलें कि वह  जैक डोर्सी ही थे जिन्होंने 15 पहले मार्च 2006 में ट्विटर की स्थापना की थी। वह 2008 तक कंपनी के सीईओ थे। फिर वह इस पद से हट गए थे। हालांकि 2015 में जब डिक कोस्टोलो ने यह पद छोड़ा तो वह फिर से ट्विटर के सीईओ बन गए। हालांकि अब उन्होंने इस पद से दोबारा इस्तीफा दे दिया है।

Back to top button