दिलचस्प

आप सोच भी नहीं सकते कि भारतीय सैनिक भी कर सकते हैं इतना बेहतरीन डांस… देखें वीडियो!

डांस लोगों में एक अलग तरह की उमंग और उत्साह भर देता है। जब इंसान बहुत खुश होता है तो उसका खुद-ब-खुद नाचने का मन करता है। ना चाहते हुए भी उसके पैर थिरकने लगते हैं। जो डांस नहीं भी जानता हो, जब अच्छा संगीत बजता है तो कदम अपने आप हिलने लगते हैं। कई लोग होते हैं जो बचपन से ही डांस करने के शौकीन होते हैं। वह लोग जब भी मौका मिलता है, अपने डांस से लोगों का मन मोह लेते हैं। indian solider dance.

यह बात तो आप जानते ही हैं कि भारत विविधता से भरा हुआ देश है। यहां अलग-अलग जाति, धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं। सभी धर्मों की अपनी कुछ परम्पराएं और रीतियां होती हैं। भारत में कई प्रदेश हैं। जिस तरह से हर प्रदेश के लोग अलग तरह की भाषा बोलते हैं। उनका खान-पान भी अलग है। ठीक वैसे ही हर प्रदेश के लोगों का अपना डांस भी है।

भांगड़ा आजकल विदेशों में भी है खूब प्रचलित:

पंजाब राज्य हमेशा से ही अपने चटपटे खान-पान और जोरदार भांगड़ा डांस के लिए जाना जाता है। भांगड़ा डांस इतना लोकप्रिय हो गया है कि आजकल विदेशों में भी भांगड़ा खूब किया जा रहा है। यह डांस समूह में मिलकर किया जाता है। भारतीय सेना में भी काफी संख्या में पंजाबी हैं। वह अपने देश के लिए जी-जान से लगे रहते हैं।

सेना के जवान भी करते हैं जमकर मस्ती:

भारतीय सेना के जवान किसी भी मुसीबत का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दुर्गम से दुर्गम जगहों पर रहकर देश की सीमा की रक्षा करते हैं। सेना के जवानों की बदौलत ही आम आदमी चैन से अपने घरों में बैठकर टीवी देखते हुए चाय की चुस्कियां ले पाता है। हर समय सेना के जवान बंदूक ही लेकर खड़े नहीं रहते हैं। जब उन्हें समय मिलता है तो वह जमकर मस्ती भी करते हैं।

दुश्मन से टक्कर लेने के साथ करते हैं खुबसूरत डांस भी:

आज हम आपको भारतीय सेना के एक कार्यक्रम का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि सेना के जवान जीतने बहादुरी से दुश्मन से टक्कर लेते हैं, उतनी ही खूबसूरती से वह डांस भी करते हैं। इन सैनिकों का डांस देखने के बाद आप बॉलीवुड के, अच्छे-अच्छे डांसरों का भी डांस भूल जायेंगे। आपको बता दें इस डांस में महिला और पुरुष दोनों सैनिकों ने भाग लिया है।

वीडियो देखें-

Back to top button