राशिफल

Rashifal 28 November: आज इन 5 राशियों की होगी बल्ले बल्ले, फायदेमंद सौदा होने के बन रहे हैं योग

हम आपको रविवार 28 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़िए Rashifal 28 November 2021

surya dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। रोमांस घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा का प्रबल योग बना हुआ है। आपके द्वारा किए गए कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपना खुद का नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है। कार्यस्‍थल पर आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। कला से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल हो सकते हैं। सेहत की तरफ़ जरा ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन नुकसानदायक हो सकता है। शांति से विचार करेंगे तो परेशानियां और डर खत्म हो जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी में तरक्की के योग हैं। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें, विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। आज पूरे दिन किसी न किसी काम में उलझे रहेंगे। करियर में जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। किसी काम के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अगर आप नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। आज कोई बड़ा फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर में कुछ नया करने के मौके मिल सकते हैं। वाणी पर दिनभर नियंत्रण रखें अन्यथा लव लाइफ में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। कारोबारी निर्णय आसानी से ले पाएंगे। मानसिक उलझनों में कमी आएगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी के साथ वाद-विवाद न कीजिएगा। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। गुस्से के कराण बनती बात बिगड़ सकती है। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। पारिवारिक दायित्व निभाने में बिजी रहेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज लोगों पर अतिविश्वास ना करें। महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से सम्पन्न होंगे। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अर्थलाभ से परिपूर्ण रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपका व्यवहार आपके ही लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। सेहत संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको कई बड़े अवसरों की प्राप्ति होगी। आज पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना है। आज वाहन इत्यादि के उपयोग में लापरवाही न बरतें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें, क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। समय-समय पर अपने किए कार्यों का अवलोकन करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता के विचारों को महत्व देना होगा। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर गौर जरूर करें। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भावनाओं में बहकर आप गलत फैसला ले सकते हैं। खर्च ज्यादा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से ना लेने पर विवाद हो सकता है। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी‌। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। आपके कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलने वाला है। पत्नी से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वस्तुएं संभालकर रखें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। रोजगार मिलेगा। आलस्य को ख़ुद पर हावी न होने दें और बाक़ी बचे कामों को झटपट हाथ में लें।

आपने Rashifal 28 November का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 November का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button