रिलेशनशिप्स

99% कपल हनीमून पर करते हैं ये गलती, बर्बाद हो जाता है सबकुछ, कहीं आप तो इसमें शामिल नहीं?

शादी के बाद हर कपल हनीमून (Honeymoon) पर जरूर जाता है। कुछ तो शादी के पहले से ही इसकी प्लानिंग करने लगते हैं। हनीमून वह समय होता है जब कपल एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। उन्हें एक दूसरे को ठीक से जानने का मौका मिलता है। यहां उनकी प्राइवेसी डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं होता है।

हालांकि हनीमून के समय कुछ कपल ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जो उनके इस प्यारे लम्हे को बर्बाद कर देती है। ऐसे में आज हम आपको उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल्स को अपने हनीमून पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

फोन और सोशल मीडिया से दूर रहें

फोन और सोशल मीडिया की लत बड़ी बुरी होती है। लोग 24 घंटे अपने मोबाईल में ही घुसे रहते हैं। हालांकि अपने हनीमून पर आपको इस आदत से दूर रहना चाहिए। हनीमून कुछ ही दिनों का होता है। इस पर आप काफी पैसा भी खर्च करते हैं। ऐसे में आपको इसकी वैल्यू समझते हुए इसका हर सेकंड अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहिए। यदि आप अपने पार्टनर को छोड़ मोबाईल में ही घुसे रहोगे तो उसे बुरा लग सकता है।

मौसम के अनुसार जगह चुने

हनीमून की जगह चुनने के पहले वहाँ का वर्तमान मौसम जरूर चेक कर लें। कई बार हमे हनीमून प्लेस का मौसम सूट नहीं होता है। ऐसे में वहाँ एन्जॉय करने की बजाय हम उस मौसम में एडजस्ट करने के स्ट्रगल में ही अटके रहते हैं। हनीमून से ज्यादा फोकस हमारा मौसम की कठिनाइयों से निपटने पर चला जाता है। वहीं खराब मौसम से आपके बीमार होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

पार्टनर को सरप्राइज जरूर दें

सरप्राइज हर किसी को पसंद होते हैं। इससे हर कोई स्पेशल महसूस करता है। ऐसे में यदि आप अपने हनीमून पर सरप्राइज प्लान (Surprise Planing) करेंगे तो आपके पार्टनर को इसकी खुशी होगी। उसे एहसास होगा कि आप उसकी खुशी का कितना ख्याल रखते हैं। उसकी नजरों में आपकी वैल्यू बढ़ जाएगी। इसलिए कुछ खास सरप्राइज पहले से प्लान कर के रखे।

पार्टनर से झगड़ा न करे

हनीमून पर आप एक नई जगह पर होते हैं। ऐसे में कई ऐसी स्थिति आ सकती है जब आप दोनों की बहस हो जाए। इस स्थिति को जितना हो सके नजरअंदाज करें। हनीमून पर पार्टनर से लड़ाई झगड़ा कर अपना मूड खराब नहीं करें। यहां अकड़ दिखाने की बजाय थोड़ा झुक जाए। झगड़े को दबाने की कोशिश करें। बात को बढ़ाने की बजाय संभाले। तभी आप हनीमून फुल एन्जॉय कर सकेंगे।

हेल्थ पर ध्यान दें

नई जगह, नया मौसम, बाहर का खाना-पानी और बहुत सारी थकान, ये सभी चीजें आपकी सेहत बिगाड़ने के लिए काफी होती है। ऐसे में आप हनीमून पर अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। साफ सफाई वाली जगह ही खाना खाएं। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें। पहले से अपने साथ जरूरी गोली-दवाई रख लें। यदि थोड़े से भी बीमार हो तो नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। एक बार तबीयत खराब हुई तो हनीमून बर्बाद होते देर नहीं लगेगी।

Back to top button