बॉलीवुड

अस्पताल में एडमिट हैं एक्टर रजत टोकस, ये तस्वीर देखकर परेशान हो गए उनके फैन्स

टीवी शो जोधा अकबर और पृथ्वीराज चौहान में मुख्य किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर रजत टोकस कुछ समय से लाइट, कैमरा एक्शन से दूर हैं। लेकिन उनके चाहने वालों में आज भी उनको लेकर क्रेज है। फैन्स उन्हे परदे पर देखने के लिए के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। एक्टर Rajat Tokas इस समय फिल्मी सेट पर न सही लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर टोकस ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस को अपने एक्टर के बारे में चिंता सताने लगी है।

सोशल मीडिया पर रजत टोकस ने अपनी तस्वीर साझा किए हैं। इस तस्वीर में रजत टोकस बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और पीछे बैकग्राउंड को देखकर ऐसा साफ स्पष्ट होता है कि यह किसी हॉस्पिटल का दृश्य है। इसी तस्वीर को देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। टोकस ने फोटो शेयर करते हुए कुछ नोट्स भी लिखा है। आइए पढ़ते हैं रजत टोकस ने अपने स्वास्थ्य को लेकर नोट में क्या लिखा है।

एक्टर ने लिखा, “जिंदगी में तनाव हमेशा रहेगा, लेकिन मेन बात यह है कि आपको इसे हैंडल करने आना चाहिए। सभी परिस्थितियों में आपके पास यह च्वॉइस होता है कि आप उस पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

अगर आप रिएक्ट नहीं करेंगे तो फिर बॉडी अपने आप करेगी।रजत ने आगे लिखा, “आपको जब भी ऐसा लगे कि आपके पास आराम करने का वक्त नहीं है तो समझ जाइए कि उसी वक्त आपको सबसे ज्यादा आराम की जरूरत है। मुझे कोई चोट नहीं लगी और न ही कुछ सीरियस है, और न ही किसी वर्क आउट की वजह से कुछ हुआ है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat (@rajattokas19)

रजत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रजत टोकस के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, वहीं इस पोस्ट पर दो हजार से अधिक कॉमेंट्स आए हैं। कई यूजर्स, अभिनेता के टिप्पणी से अलग-अलग तरह के अंदाजे लगाने लगे हैं। कुछ लोग उन्हे डिप्रेशन में तो कुछ लोग टेंशन में होने की अटकलें लगा रहे हैं लेकिन रजत टोकस ने बिल्कुल क्लियर कर दिया है कि वह स्वस्थ हैं और बहुत जल्द रिकवर कर वापस आएंगे।

रजत टोकस ने हॉस्पिटल से बुधवार को एक और फोटो शेयर किया है। इस फोटो को महज 7 घंटे में 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। रजत टोकस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए पत्नी को धन्यवाद कहा है। उन्होने लिखा है कि मेरे लिए ऐसी पत्नी पाना सौभाग्य की बात है। उन्होने बताया कि वह रिकवर कर रहे हैं और जल्द अपने फैंस के बीच होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat (@rajattokas19)

Back to top button