राशिफल

Rashifal 25 November: ग्रह नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से आज इन 7 राशियों को मिलेगा धन का लाभ, पढ़ें

हम आपको गुरुवार 25 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़िए Rashifal 25 November 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ खर्च नहीं होगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नौकरी और व्यापार कुछ मामलों में भाग्य कर सकते हैं। ऑफिस के कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।

laxmi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। दिन भर ऐसी स्थितियों का निर्माण होता रहेगा, जिनके लिए सामान्य से अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये तत्पर रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सरकारी कार्यों में मुश्किलें आएंगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, किसी विवाद में न पड़े अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है। संवाद में उग्र भाषा का प्रयोग न करें। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अस्वस्थता रह सकती है। काम-धंधे में भी कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। ऋण संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी से अनापेक्षित मदद प्राप्त हो सकती है। विवादों से दूर रहें। नया मोबाइल या व्हीकल आज आप ले सकते हैं या ऐसी योजना बन सकती है। अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है‌। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पुराने से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है।

laxmi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में संघर्ष रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ के लोग आपकी बात नहीं समझ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। राजनीति में बड़े नेता का आशीर्वाद मिलेगा। योजनाओं में व्यवहारिकता को इग्नोर न करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। स्थायी सम्पत्ति से लाभ के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कंधे व कमर में दर्द हो सकता है। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम व उत्साह बना रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशे वर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। सेहत अचानक बिगड़ सकती है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। शिक्षित बेरोजगार नवयुवक जो इस दौरान कार्य की तलाश कर रहे हैं उनको अच्छी तनख्वाह के साथ अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है‌।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके ऊपर महालक्ष्मी जी की खास कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज किसी करीबी की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने से आप कुछ उदास रहेंगे। यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई आइडिया या प्लान किसी से शेयर न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपका काम बनेगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आपका दिन अच्छा रहेगा। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। कार्य क्षेत्र में आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस और बिजनेस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है। नौकरी में प्रोग्रेस होगी‌।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके राज की कोई बात सार्वजनिक हो सकती है। खेल-कूद और मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। अपनी कोशिश में लगे रहें। लंबी योजनाओं की बजाए सिर्फ काम पर ध्यान दें‌‌। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। माता पिता का आशीर्वाद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

आपने Rashifal 25 November का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 November का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button