बॉलीवुड

राज कुंद्रा से तलाक की खबरों के बीच शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया शादी का एल्बम, देखें अनसीन Pics

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए बीते कुछ महीने बहुत बुरे गए हैं। इसकी वजह उनके पति का पॉर्न फिल्म बनाने के केस में गिरफ्तार होना है। हालांकि अब राज जेल से बाहर आ चुके हैं। उनके ऊपर लगे आरोपों के बाद मीडिया में ये खबर चल रही थी कि शिल्पा जल्द ही राज से तलाक ले सकती है। हालांकि शिल्पा ने इन अफवाहों पर लगाम लगाते हुए हाल ही में अपनी शादी का फोटो एल्बम साझा किया है।

Shilpa shetty

शिल्पा ने शेयर किया वेडिंग एल्बम

shilpa shetty wedding album

दरअसल आज (22 नवंबर) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपनी शादी की 12वां सालगिरह माना रहे हैं। दोनों आज से बारह साल पहले 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की 12वीं सालगिरह पर शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक खास इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने पति का आभार व्यक्त करते हुए शादी की अनदेखी तस्वीरें भी साझा की है।

shilpa shetty wedding album

शिल्पा ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर शादी की तस्वीरों का एक कोलाज बना कर शेयर किया। इसमें पहली बार उनकी  जयमाला से लेकर सिंदूर भरने की रस्म तक की तस्वीरें सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने पति राज कुंद्रा के लिए कैप्शन में दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

Shilpa shetty

पति के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

शिल्पा ने कहा – इस समय 12 वर्ष पहले हमने अच्छे एवं बुरे समय में साथ देने का, प्यार का, भरोसे का वादा किया था। इसे हमने जारी रखा और भगवान से हर दिन रास्ता दिखाने की विनती की। अब हमारे इस सफर को 12 साल हो गए हैं, मैं आगे भी इसे गिन रही हूं। हैप्पी एनिवर्सरी कुकी (राज कुंद्रा)। कई सारे इंद्रधनुष, हंसी, मील के पत्थरों और हमारे अनमोल बच्चों सभी के लिए चीयर्स। हमारे सभी वेल विशर्स को दिल से आभार, जो हमारे अच्छे और बुरे दोनों समय में साथ रहे।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

शिल्पा की इस पोस्ट पर फैन और सेलिब्रिटी शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्हें शिल्पा की यह तस्वीरें बड़ी पसंद आ रही है। कुछ इस बात से खुश हैं कि मुश्किल भरे दौर से गुजरने के बाद भी शिल्पा ने राज का साथ नहीं छोड़ा, वहीं कुछ राज कुंद्रा के प्रति शिल्पा का प्यार देख कर नाराज हो गए।

shilpa shetty

शाही अंदाज में हुई थी शादी

shilpa shetty wedding album

बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। यह शादी मुंबई में हुई थी। शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की गई थी। इसमें बॉलीवुड के सभी सितारों ने सिरकत की थी। ये शादी इतनी आलीशान थी कि इसके चर्चे आज तक होते हैं। खासकर शिल्पा के ब्राइड लुक और सगाई की अंगूठी को सबसे अधिक मीडिया कवरेज मिला था।

shilpa shetty wedding album

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने जुलाई 2021 में एक पोर्न रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर एडल्ट फिल्मों के प्रोडक्शन करने और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें सितंबर 2021 में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिली थी।

Back to top button