अध्यात्म

बहुत ज्यादा मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही है सफलता तो रखें इन बातों का ध्यान!

आज के समय में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है। लेकिन यह बात भी सच है कि जीवन में सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग हैं। कुछ लोग बहुत ज्यादा धन-दौलत इकठ्ठा कर लेने को जीवन की सफलता समझते हैं। वहीं कुछ लोग जीवन में सुख-शांति से जीवन यापन करने को सफलता समझते हैं। जो लोग जीवन में कोई मुकाम पाना चाहते हैं, वह उसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार उनकी मेहनत का उन्हें फल नहीं मिलता है।

वास्तु की इन बातों को ना करें नजरअंदाज:

बहुत ज्यादा मेहनत के बाद भी उन्हें वो सब नहीं मिल पाता है, जिसकी उन्होंने कामना की थी। इस वजह से उन्हें लगता है कि वह जीवन में असफल हो गए हैं। जीवन में असफल होने का एक कारण वास्तु भी हो सकता है। वास्तु में कई ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, जिनका ध्यान नहीं रखने पर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी जीवन में असफलता से बचना चाहते हैं तो इन कामों को करने से बचें।

बचें इन कामों को करने से:

*- दूध को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। अगर दूध गर्म है और उसे ढंकना नहीं चाहते हैं तो उसके ऊपर कोई जाली रख दें, लेकिन उसे खुला नहीं छोड़ें। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है।

*- भगवान की पूजा करने के बाद रात में उनके यहां से बासी फूलों को हटा दें। फूलों को घर के मंदिर से ना हटाने की वजह से घर में नकारात्मक उर्जा फैल जाती है। इसलिए हर दिन इस बात का ख्याल रखें, शाम के समय बासी फूल अवश्य हटा दें।

Cow the national animal

*- हर रोज खाना बनाने के बाद पहली रोटी गाय के लिए अलग से निकालकर रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन सम्बन्धी समस्या नहीं होती है।

*- रसोई घर में या जहां तिजोरी रखी गयी हो, वहां जूते-चप्पल ले जाने से बचें। ऐसा करने से धन की कमी हो जाती है और सदस्यों के मन-सम्मान को भी हानि पहुंचती है।

*- घर में पौधे लगाना अच्छी बात है, लेकिन घर में कांटेदार पौधे भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का वास हो जाता है।

Back to top button