दिलचस्प

मुंडन समारोह: बाल कटे तो बच्चे ने चू तक नहीं की, मां फूट-फूटकर रोने लगी, देखें Video

एक मां अपने बच्चे से पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्यार करती है। यदि बच्चे को छोटी सी चोट भी लग जाए तो उसके आंसू निकाल पड़ते हैं। वह हमेशा अपने बच्चे का भला ही चाहती है। मां को बच्चे को सजाने सँवारने का भी बड़ा शौक होता है। उसकी पूरी कोशिश यही रहती है कि उसका बच्चा सबसे अच्छा और प्यारा दिखे। बच्चों की सुंदरता में उनके बाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खासकर यदि ये बाल कर्ली यानि घुंघराले हो तो बच्चा हद से ज्यादा क्यूट लगता है। मां को भी बच्चे को उसी अवतार में देखने की आदत हो जाती है।

बच्चे का मुंडन देख भावुक हुई मां

अब जरा सोचिए क्या होगा जब एक बच्चे के अच्छे खासे बाल अचानक से काट दिए जाए। यानि कि उसका मुंडन करवा दिया जाए। वैसे तो ये एक बहुत ही सामान्य चीज है, लेकिन एक मां बच्चे के सुंदर बालों को कटता हुआ देख इतनी भावुक हो गई कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

नहीं देखा गया सुंदर बालों का कटना

हिंदू परंपरा में मुंडन समारोह एक महत्वपूर्ण चीज होती है। इस परंपरा के अंतगर्त जन्म के बाद बच्चे का पहली बार मुंडन किया जाता है। इस काम के लिए एक नाई को भी बुलाया जाता है। इस वायरल वीडियो में भी ऐसा ही एक नजारा देखने को मिलता है। एक नाई बच्चे के बाल काटना शुरू करता है। आमतौर पर बाल कटवाते समय बच्चे रोने लगते हैं। लेकिन ये बच्चा रोने की बजाय मोबाईल पर आराम से कार्टून देखता है। रोने का काम उसकी मां करती है।

बच्चे के सिर पर घुँघराले बाल होते हैं। इन बालों में वह बहुत ही क्यूट नजर आता है। हालांकि नाई मुंडन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए धीरे-धीरे बच्चे के बाल काटने लगता है। इस दौरान बच्चे की मां पास में ही बैठी होती है। वह अपने बच्चे के सुंदर बालों को कटता हुआ देख भावुक हो जाती है। उसकी आंखों से आँसूओं की धारा बहने लगती है। उसे दुख होता है कि उसके बच्चे के इतने अच्छे बाल काटने पड़ रहे हैं।

40 लाख बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो ऐश्वर्या कौशिक सेठ नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “इतना दुख तो अपना हेयरकट खराब होने पर नहीं हुआ कभी”। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर गजब का वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 43 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 27 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो देख लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “मां ऐसी ही होती हैं हर बात पर इमोशनल होने वाली”। वहीं दूसरे ने कहा “इसमें रोने की क्या बात है। यह तो सामान्य प्रक्रिया है।” फिर एक कमेंट आता है “आप दोनों बहुत प्यारे हैं। अद्भुत प्यार।”

देखें वीडियो-


वैसे क्या आप अपने बच्चे का मुंडन करवाते समय कभी रोए हैं?

Back to top button