दिलचस्परिलेशनशिप्स

शादी से दूर क्यों भागता है आजकल का युवा? वजह जान आप भी शादी नहीं करेंगे

एक जमाना था जब लड़का-लड़की जवानी की दहलीज पर कदम रखते से ही शादी के बंधन में बंध जाते थे। लेकिन आज के जमाने में युवा शादी से दूर भागते हैं। उनकी पूरी कोशिश यही रहती है कि हमारी शादी जितना लेट हो उतना अच्छा है। अधिकतर युवा 30 की उम्र तक शादी का नाम नहीं लेते हैं।

वहीं कुछ तो शादी करना ही पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि आखिर वह क्या वजह है जिसक चलते आज का युवा शादी से घबरा रहा है? चलिए जानते हैं।

आजादी

आज का युवा आजाद रहना पसंद करता है। उसे किसी तरह की रोक-टोक पसंद नहीं है। वह अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहता है। हालांकि जब शादी होती है तो पार्टनर या ससुरालवालों की रोक-टोक बढ़ जाती है। ऐसे में आप खुल के कुछ कर नहीं पाते हैं।

करियर

आज के युवाओं को शादी से ज्यादा करियर की फिक्र होती है। उनके लिए लाइफ में सफलता प्राप्त करना शादी करने से ज्यादा जरूरी होता है। वह एक अच्छा करियर बना, खूब पैसा कमा एक आलीशान लाइफ जीना चाहते हैं।

marriage

शादी टूटने का डर

कई बार हम अपने घर या जान पहचान वालों के यहां शादियां टूटते हुए देख लेते हैं। ऐसे में युवाओं के मन में डर बैठ जाता है कि शादी करेंगे तो वह सफल नहीं होगी। दिल टूट जाएगा, बदनामी होगी। इसलिए वह शादी से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

Sad

जिम्मेदारी का बोझ

शादी के बाद बीवी और बच्चों की जिम्मेदार का बोझ आ जाता है। वहीं लड़की को तो अपने पूरे ससुराल की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। इस जिम्मेदारी के डर के चलते भी कई युवा शादी न करने का फैसला लेते हैं।

ब्रेकअप

कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जिनका प्यार पर से विश्वास ही उठ जाता है। वह पहले किसी रिलेशनशीप में होते हैं, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो जाता है। इस ब्रेकअप के बाद वह मेंटली इतना टूट जाते हैं कि दोबारा किसी से प्यार करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाते हैं।

लव अफेयर

कुछ युवाओं को पहले से किसी से प्रेम होता है। वह उससे शादी करना चाहते हैं, लेकिन घरवाले उनकी शादी अपनी कास्ट के किसी शख्स से करना चाहते हैं। ऐसे में वे शादी को टालते रहते हैं।

तालमेल न बैठा पाना

आज के समय में हर किसी की लाइफस्टाइल और रहन-सहन अलग-अलग होता है। ऐसे में युवाओं को इस बात का भी डर सताता है कि शादी के बाद वह सामने वाले के साथ एडजस्ट नहीं कर पाएंगे। उन दोनों का तालमेल सही नहीं बैठ पाएगा। उन्हें दूसरों के अनुसार अपनी आदतों को बदलना होगा।

परफेक्ट पार्टनर की तलाश

बहुत से युवाओं को अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर चाहिए होता है। ऐसे में वह शादी के कई रिश्ते ठुकरा देते हैं। हालांकि इस चक्कर में उनकी उम्र निकलती जाती है और अंत में उन्हें कोई ढंग का पार्टनर नहीं मिल पाता है।

husband wife

लीव इन रिलेशनशीप

आज के समय में बहुत से लोगों को बिना शादी साथ रहने यानि लिव इन रिलेशनशीप का कान्सेप्ट बहुत पसंद आता है। ऐसे में वह शादी की बजाए लीव इन में रहना पसंद करते हैं।

Back to top button