अध्यात्म

राशिफल 25 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन!

25 जून 2017, रविवार  का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 25 June 2017 Sunday.

राशिफल 9 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि आज आप आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस कार्य में आपकी सहायता करेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन नए सम्बंध बनाने से पहले पूर्व विचार कर लें तो बेहतर रहेगा। आज अधिक खर्च होगा। नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें, ऐसा गणेश जी कहते हैं।

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि आज आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगा। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। मध्याहन के बाद मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी, जिससे आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आवश्यक चीजों के लिए खर्च बढ़ेगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।

राशिफल –

कर्क (Cancer): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में बीतेगा। मित्रों और संतानों के बारे में चिंता रहेगी। अचानक धन खर्च हो सकता है। आज संपत्ति संबधी कार्यों को स्थगित करना ही उचित होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। मध्याहन के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह (Leo): आज सावधान रहें ऐसा गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम बरतें और वाद-विवाद से दूर रहें। माता से विवाद हो सकता है। आपके मन पर वैचारिक रूप से नकारात्मकता आ सकती है। संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करें।

कन्या (Virgo): आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। किसी से मनमुटाव हो सकता है, सावधान रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे।

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): मन में दुविधा रहेगी जिसके कारण कोई भी निर्णय नहीं ले सकेंगे। ऐसा गणेशजी कहते हैं की आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। अगर आप अपने व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ देंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवारजनों से वाद-विवाद न करें।

 वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों और रिस्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी रमणीय स्थल पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर रहें। मध्याहन के पश्चात कार्यपूर्ति होती नज़र आएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु (Sagittarius): क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिवार के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता करें।

राशिफल –

मकर (Capricorn): संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु आज का दिन उचित नहीं है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में वातावरण शातिपूर्ण व आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): मध्याहन के बाद आप पर भावना हावी हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए आज का दिन उचित नहीं है। गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ है। आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा।

 मीन (Pisces): मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों से सावधान रहे। संतान के विषय में चिंता सतायेगी। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश स्थित स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर रहे।

Back to top button