बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या राय को सबके सामने नोचने लगे थे शाहरुख खान, देखने लायक था बच्चन बहू का चेहरा

आज 2 नवंबर, मंगलवार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपना 56वां जन्मदिन माना रहे हैं। 1965 को दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख आज बॉलीवुड के टॉप हीरो हैं। वे बीते 29 सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने 1992 में ‘दीवाना’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके पहले वह फौजी और सर्कस जैसे टीवी शोज में काम किया करते थे।

हेमा मालिनी ने उन्हें टीवी से बॉलीवुड में आने का मौका दिया था। आज SRK के बर्थडे पर हम उनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

अजीब चीजों से डरते हैं शाहरुख

shahrukh khan

आपको जान आश्चर्य होगा कि शाहरुख खान जैसा सुपरस्टार बहुत ही अजीब चीजों से डरता है। यह राज उन्होंने एक इंटरव्यू में खोला था। दरअसल इंटरव्यू लेने वाले ने उनसे पूछा था कि आपको किस चीज से डर लगता है? इस पर शाहरुख ने कहा था कि “मुझे बहुत ही अजीब-अजीब चीजों से डर लगता है। आप यकीन नहीं करोगे, लेकिन मैं इतना डर जाता हूं कि रोने लगता हूं। यदि आप मेरा एक फिल्म सीन देखेंगे तो आपको याद आ जाएगा।

शाहरुख ने नोचे थे ऐश्वर्या के हाथ

shahrukh khan and aishwarya rai

दरअसल शाहरुख जिस फिल्म की बात कर रहे थे वह ‘देवदास’ फिल्म है। संजयलीला भंसाली कि इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी। दर्शक और फिल्म क्रिटिक्स सभी ने फिल्म की सराहना की थी। इस फिल्म के एक सीन में शाहरुख ने ऐश्वर्या के हाथ नोच डाले थे।

झूले से डरते हैं शाहरुख

shahrukh khan and aishwarya rai

शाहरुख ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें झूले में बैठने से बड़ा डर लगता है। देवदास फिल्म में उनका झूले पर ऐश्वर्या राय के साथ एक सीन था। इसकी शूट करने में शाहरुख की हालत खस्ता हो गई थी। शाहरुख के झूले के डर के चलते भंसाली को वह सीन बार-बार शूट करना पड़ रहा था।

इस सीन में झूला पानी के ऊपर से आ रहा था। तब शाहरुख ने ऐश्वर्या राय का हाथ इतना कसकर पकड़ा था कि उनके नाखून ऐश्वर्या को गढ़ने लगे थे। जब ऐसा हुआ तब ऐश्वर्या का चेहरा देखने लायक था।

बेटे को मिली जमानत, अब मनेगी असली दिवाली

shahrukh khan son

बीते कुछ दिन शाहरुख खान के लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे हैं। उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो गया था। कई दिनों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में उसे जमानत मिली है। शाहरुख की किस्मत अच्छी थी कि उनके बर्थडे और दिवाली के पहले ही आर्यन जेल से बाहर आ गए। अब वे यह दोनों जश्न अच्छे से माना पाएंगे।

shahrukh khan

आर्यन के जेल जाने से शाहरुख की इमेज बहुत खराब हुई थी। उन्होंने कड़ी संघर्ष कर ये मुकाम हासिल किया था, लेकिन बेटे के चलते उन्हें बदनामी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि शाहरुख ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में गौरी से शादी रचा ली थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं।

पठान से करेंगे वापसी

SRK

काम की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार 2018 में जीरो फिल्म में दिखाई दिए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके पहले उनकी ‘फैन’ आई थी। इसने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था। शाहरुख के फैंस अब अपने फेवरेट स्टार की एक हिट फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे जल्द ही पठान फिल्म से वापसी करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण होंगी।

डर, राजू बन गया जेंटरमैन, यस बॉस, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, दिल से, चाहत, अंजाम, करन-अर्जुन, बाजीगर, माय नेम इज खान शाहरुख की कई हिट फिल्में में से कुछ हैं।

Back to top button