राशिफल

Rashifal 31 October: आज 6 राशियों का साथ देंगे किस्मत के सितारे, कोई बढ़िया खबर सुनने को मिलेगी

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि रविवार 31 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 31 October 2021

surya dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज के लोगों का भला होगा। यह भलाई ही आपको जीवन में सफलता दिलाएंगे। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप इस समय अपने करियर के बेहतरीन मुकाम पर हैं। आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे और बुद्धिमान लोगों से आज आपकी मुलाकात आपको काफी आगे तक ले जा सकती है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। कुछ मामलों में पैसा रुक भी सकता है। अगर आप सोच समझकर अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का उपयोग करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा फायदा जरूर मिलेगा। कोई कठिन काम आपको परेशान कर सकता है। रिश्तों के क्षेत्र में तनाव के योग हैं। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये तत्पर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोई भी काम पूरे मन से करना होगा। कुछ दिनों से आप किसी काम के बिगड़ जाने से परेशान हो रहे हैं। हो सकता है कि आज आपका कोई बन जाए तो आप खुश भी हो जाएं। आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और आप आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार और पैसों के मामलों मेंआज आप बिजी रहेंगे। भविष्य में आप जिन समस्याओं का सामना करने जा रहे हैं, उनके लिए आप तैयार रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आज अकेले में समय बिताना पसंद करने वाले हैं। आपको हमेशा आजादी की तलाश रहती है लेकिन आज आपकी ख्वाहिश होगी शांति से जीवन व्यतीत करने की। सुख के साधनों पर अधिक व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों परविचार करना होगा। आज का दिन आप अपने झगड़ों और विवादों को सुलझाने में लगा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और आप तरक्की खूब करेंगे। आप दूसरों से मिलने-जुलने में ज्यादा सहज महसूस नहीं करते, लेकिन आज के दिन वे पूरी तरह सामाजिक रहने वाले हैं। आज आपको दूसरों से मिलने-जुलने में कोई परेशानी नहीं होगी। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। कर्जे से निपटने के लिए सहयोग और रास्ता भी मिलेगा। कानूनी मामलों में व्यस्त रहेंगे। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक ही चलेंगी, लेकिन अपने जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज कुछ परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। मेहनत से आज भागें नहीं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका रुका हुआ धंधा फिर से तरक्की के मार्ग पर चलने लगेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। सामाजिक कार्य में आपका मन खूब लगेगा। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा। बड़ी परेशानियों से निपटने के लिए पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिल‌ सकती है। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी कानूनी मामले में लाभ हो सकता है। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे अवश्य बढ़ सकेंगे। न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने से बचें। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। पार्टनर को थोखा ना दें।

आपने Rashifal 31 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 31 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 31 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button