अध्यात्म

दिवाली पर मां लक्ष्मी को घर बुलाना है तो मान ले आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, होगा धन लाभ

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के जाने माने विद्वान थे। उनका लिखा ग्रंथ नीति शास्त्र आज भी काफी फेमस है। चाणक्य नीति में लिखी गई बात आज के जमाने में भी सटीक बैठती है। अपनी नीतियों में उन्होंने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने की टिप्स भी बताई हैं। दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में हर कोई मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का प्रयास करेगा। तो चलिए जानते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना पड़ेगा।

घर में लड़ाई-झगड़ा न होने दें

मां लक्ष्मी को शांति प्रिय वातावरण पसंद होता है। वे सिर्फ उसी घर में वास करती हैं जहां की ऊर्जा पॉजिटिव होती है। जिस घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है वहाँ मां लक्ष्मी आना पसंद नहीं करती हैं। इसकी वजह ये है कि घर के क्लेश नेगेटिव ऊर्जा को जन्म देते हैं। लक्ष्मीजी को नेगेटिव ऊर्जा बिल्कुल पसंद नहीं आती है। वह ऐसे घर की तरफ देखती भी नहीं है जहां अधिक नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए यदि आप अपने घर लंबे समय तक लक्ष्मीजी का वास चाहते हैं तो घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखें। इससे माता रानी प्रसन्न होकर आपके साथ रहेंगी। आपको अपना आशीर्वाद देंगी और धन की कोई कमी नहीं आने देंगी।

सुबह और शाम पूजा-पाठ करें

जिस घर में सुबह और शाम दोनों समय भगवान की पूजा पाठ होती है, वहाँ मां लक्ष्मी जरूर आती है। पूजा पाठ करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ये सकारात्मक ऊर्जा घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट कर देती है। ऐसे में मां लक्ष्मी के लिए आपका घर एक उत्तम स्थान बन जाता है। वह यहां खुशी खुशी रहती हैं और अपने भक्तों की खुशी का ख्याल भी रखती हैं। इसलिए अपने घर सुबह-शाम पूजा पाठ करें और दीपक-अगरबत्ती भी लगाएं। इससे आपके घर गरीबी कभी नहीं आएगी।

महिलाओं और बड़ों को सम्मान दें

जिस घर की महिलाएं और बुजुर्ग दुखी रहते हैं वहाँ मां लक्ष्मी कभी नहीं आती है। यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर की महिलाओं और बड़े बूढ़ों का मान सम्मान करें, उन्हें इज्जत दें और उनके चेहरे पर उदासी न आने दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको माँ लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर गरीबी दस्तक दे सकती है। वहीं महिलाओं और बड़ों को खुश रखने पर मां लक्ष्मी धन की कमी नहीं होने देती हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

साफ-सफाई रखें

गंदगी घर में नेगेटिव एनर्जी लाती है। वहीं सफाई से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए जो लोग गंदे रहते हैं, रोज कपड़े नहीं बदलते हैं, घर के अंदर और बाहर सफाई नहीं रखते हैं, मां लक्ष्मी उनसे कोसों दूर रहना पसंद करती हैं। वह ऐसे लोगों के नजदीक नहीं आती हैं। ऐसे में यह गंदे लोग मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से वंचित रह जाते हैं। वहीं साफ सफाई रखने पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। घर में पैसा और खुशहाली आती है। इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। खासकर पूजा घर में थोड़ी सी भी गंदगी न होने दें।

Back to top button