विशेष

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले ही ट्रम्प भारत को दे सकते हैं ये बड़ा तोहफा!

वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के रिश्ते बराक ओबामा के समय से काफी अच्छे थे। जब से मोदी जी ने भारत की कमान संभाली है विदेश नीति के तहत ज्यादा से ज्यादा देशों से मित्रतापूर्ण सम्बन्ध बनाने की कोशिश की है। ओबामा का कार्यकाल खत्म हुआ। अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में अरबपति व्यापारी डोनाल्ड ट्रम्प को चुना गया। जब राष्ट्रपति चुनाव होने वाले थे तो ट्रम्प ने भारत और उसके लोगों का साथ देने का वादा किया था। america will give gift of india.

इसी को ध्यान में रखकर भारत के लोग भी ट्रम्प का समर्थन कर रहे थे। भारत में ट्रम्प की जीत के लिए जगह-जगह प्रार्थनाएं होती थी। बनारस में तो बकायदा ट्रम्प की जीत के लिए यज्ञ भी किया गया। ट्रम्प राष्ट्रपति बन गए। अब ट्रम्प को अपने किये वादे पूरे करने थे। लेकिन उन्होंने भारतीयों के लिए खुशियों की सौगात की जगह दुःख के दिन दिखा दिए।

अमेरिका करेगा 22 गार्जियन ड्रोनों की आपूर्ति:

ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका में रहने वाले कई भारतीयों को निशाने पर लिया गया। एक इंजिनियर की तो हत्या भी कर दी गयी। ट्रम्प की लगातार गलत नीति के चलते धीरे-धीरे भारत और अमेरिका के बीच दूरी बढ़ गयी। हालांकि भारत ने इस दूरी को मिटाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। अब पुनः भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं।

अभी सूत्रों से पता चला है कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले ही अमेरिका भारत को बड़ा तोहफा देने वाला है। जल्द ही अमेरिका भारत को 22 गार्जियन ड्रोनों की आपूर्ति की घोषणा कर सकता है। एक सूत्र ने बताया है कि यह सौदा 2 बिलियन डॉलर (लगभग 129.1 अरब रूपये) का है। इन ड्रोनों का उपयोग नौसेना में किया जायेगा। पीएम मोदी की यात्रा से पहले ही अमेरिका इनकी बिक्री का अनुमोदन कर सकता है।

रिश्ते सुधारने में लगे हुए हैं पीएम मोदी:

ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी पुनः वाशिंगटन के साथ रिश्ते सुधारने में जुटे हुए हैं। इससे पहले ही अमेरिका गार्जियन ड्रोन के नौसैनिक संस्करण के बिक्री का अनुमोदन कर सकता है। इस सौदे के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता होगी। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय अमेरिका यात्रा रविवार से शुरू हो रही है।

***

Back to top button