विशेष

जय यादव, निधि झा की नई फिल्म “साथ छूटे ना साथिया” का ट्रेलर हुआ रिलीज, किया जा रहा काफी पसंद

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा एवं दर्शकों के चेहते हीरो जय यादव और लूलिया गर्ल निधि झा अभिनीत फ़िल्म फिल्म साथ छूटे ना साथिया का ट्रेलर रिलोज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

पारिवारिक रिश्तों पर बनी है यह फ़िल्म

बी बी जायसवाल प्रोडक्शन के बैनर बनी भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर में पति-पति के अनछुए एहसास को दिखाया गया है। ट्रेलर देख कर पता चलता है कि यह फ़िल्म पारिवारिक रिश्तों पर बनाई गई है। जिसे परिवार के सभी सदस्य बैठ कर एक साथ देख सकते हैं। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को मनोरंजन के साथ साथ संदेश पहुंचाने का कार्य करेगी।

जय यादव इस फ़िल्म में एक फौजी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं निधि झा फ़िल्म में जय यादव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं । और देवर के किरदार में मुकेश जायसवाल हैं।

जब से यह ट्रेलर रिलीज हुआ है लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी कर रहे हैं। बी बी जायसवाल प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से टिक टॉक स्टार और एमएक्स टकाटक स्टार मुकेश जायसवाल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं।

साथ छूटे ना साथिया में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे जय यादव इससे पहले कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं नायिका की भूमिका में निधि झा हैं, जो लूलिया गर्ल के रूप में जानी जाती हैं। इनके अलावे फ़िल्म में रिचा दीक्षित भी नजर आएंगी। इस फ़िल्म को लेकर निर्माता बी बी जायसवाल काफी उत्साहित हैं।

हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक है। इसके निर्माता बी बी जायसवाल और निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। सह निर्माता राहुल जायसवाल हैं। कहानी महेश उपाध्याय ने लिखी है।

Back to top button