बॉलीवुड

26 साल में शाहरुख़ के बंगले की कीमत बढ़ गयी 27 गुना, कभी ख़रीदा था 13 करोड़ में

350करोड़ का है शाहरुख का 6मंजिला, 6000स्क्वेयर फीट वाला मन्नत, इतने बड़े घर का वे क्या करते हैं

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस समय अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में हैं। इस सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम तलाशी के लिए उनके आलीशान बंगले ‘मन्नत’ (Mannat) भी पहुंच चुकी है। शाहरुख का ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा के बैंड स्टैंड में समंदर किनारे बना है। यह इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।

मन्नत के बाहर रहता है फैंस का जमावड़ा

शाहरुख की मन्नत के बाहर अक्सर फैंस का ताता लगा रहता है। एक्टर की एक झलक देखने कभी-कभी इतने लोग जमा हो जाते हैं कि वहाँ जाम लग जाता है। शाहरुख ने मन्नत को 26 साल पहले 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि वर्तमान में उनके बंगले की असली कीमत सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

पहले इस नाम से जाना जाता था मन्नत

शाहरुख खान के मन्नत को पहले ‘विला विएना’ नाम से जाना जाता था। तब इस पर गुजराती मूल के पारसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले किकू गांधी का मालिकाना हक था। किकू मुंबई की प्रतिष्ठित शिमॉल्ड आर्ट गैलेरी के संस्थापक थे। उनके इस बंगले में उस जमाने में भी हर तरह की मार्डर्न फैसिलिटी मौजूद थी।

13 करोड़ में खरीदा था, अब है इतनी कीमत

किकू गांधी अपना बंगला लीज पर देना चाहते थे। जब शाहरुख को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस बंगले को खरीद लिया। उस दौरान वे ‘यस बॉस’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। यह 26 साल पहले की बात है, तब शाहरुख ने इस बंगले को महज 13.32 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। हालांकि वर्तमान में शाहरुख के ‘मन्नत’ की कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए है।

शाहरुख के बंगले में क्या-क्या है?

शाहरुख का ‘मन्नत’ 6000 स्क्वेयर फीट में फैला है। इस बंगले में वे अपनी पत्नी गौरी और तीन बच्चों अबराम, सुहाना और आर्यन के साथ रहते हैं। बंगले में टोटल 5 बेडरूम है। यहां आपको मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी देखने को मिल जाती है। इतना ही नहीं मन्नत में परिवार के लिए सेपरेट प्राइवेट अपार्टमेंट्स भी हैं।

मन्नत में कुल 6 मंजिलें हैं, हालांकि शाहरुख और उनका परिवार सिर्फ 2 मंजिलों में ही रहता है। बाकी की मंजिलों में ऑफिस, प्राइवेट बार, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट रूम, जिम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया और पार्किंग जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

गौरी ने डिजाइन किया है इंटीरियर

‘मन्नत’ का इंटीरियर शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है। यह करने में उन्हें पूरे चार साल से अधिक का समय लग गया। गौरी ने ही बंगले का रिनोवेशन कर उसे ‘मन्नत’ नाम दिया। गौरी ने मन्नत का इंटीरियर क्लासिक लुक को ध्यान में रखकर बनाया। उनके घर का गेट ओपन करते ही आपको एक क्लासिक बंगले वाला फिल आता है।

मन्नत से दिखता है समंदर का नजारा

मन्नत की खास बात ये है कि इसके हर फ्लोर से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है। इसकी खूबसूरती के चलते यहाँ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ‘तेजाब’ फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी हुई थी।

मन्नत से पहले यहां रहते थे शाहरुख

शाहरुख खान जब पहली बार मुंबई आए थे तो उनके रहने का कोई ठिकाना नहीं था। उन्हें फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर विवेक वासवानी ने अपने घर शरण दी थी। कई दिनों तक यहां रहने के बाद वे ‘अमृत’ नाम के घर में रहने लगे। हालांकि जब उनके पास अच्छे खासे पैसे जमा हो गए तो वे परिवार सहित ‘मन्नत’ में शिफ्ट हो गए।

Back to top button