दिलचस्प

लड़की के चक्कर में बंदे ने की ऐसी हरकत, देखकर लोग बोले- चचा, ओ चचा, बस हो गया..

जब चाचा को पसंद आई जवान लड़की, लड़की में इतना खोए कि भूल गए रास्ता

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आकर आपका मूड फ्रेश हो जाता है। आप कुछ देर के लिए अपने जीवन की सभी परेशानियां भूल जाते हैं। यहां आपको अक्सर फनी और दिलचस्प वीडियोज भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

जब चाचा को पसंद आई जवान लड़की

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चाचा और यंग लड़की का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। आप ने ये देखा होगा कि लड़कियां जब अपनी अदाएं दिखाती हैं तो लड़के उन्हें मुड़-मुड़ कर देखते हैं। अधिकतर ऐसा यंग लड़के ही करते हैं जो लड़कियों को बाइक दौड़ाते समय पीछे पलटकर ताड़ते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में एक चाचा (अधेड़ उम्र का आदमी) एक यंग और खूबसूरत लड़की को ताड़ते हुए दिखाई दे रहा है।

लड़की में इतना खोए कि भूल गए रास्ता

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रोड पर अपना वीडियो बना रही होती है। तभी वहाँ से एक चाचा साइकिल चलाते हुए गुजरते हैं। इन चाचा का ध्यान वीडियो बना रही लड़की पर जाता है। उन्हें ये लड़की इतनी पसंद आती है कि वह साइकिल चलाते-चलाते उसे पलटकर देखते हैं।

हालांकि इस चक्कर में चाचा ये भूल जाते हैं कि उन्हें जाना कहां है। उनकी साइकिल गलत डायरेक्शन में चली जाती है। वह तो बस चाचा की किस्मत चची थी कि वह गिरे नहीं, वरना लड़की के चक्कर में हड्डी-पसली तुड़वा लेते। इस पूरे वीडियो में ‘मैं हूं ना’ फिल्म का ‘तुम से मिलकर दिल का जो हाल है क्या करे’ गाना भी बजता है। ये बैकग्राउन्ड म्यूजिक इस वीडियो को और भी मजेदार बना देता है।

लोगों ने लिए चाचा के खूब मजे

यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘memes.bks’ नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘चाचा अपनी मंजिल भूल गए।’ इसे लोग हजारों की संख्या में देख रहे हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी हंसी निकल गई। चाचा की हरकत देख लोग उनके खूब मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि ‘चचा-चचा हो गया बस‘। फिर दूसरे ने कहा ‘चचा बस चचा क्या कर रहे हो?‘ वहीं एक कमेंट आता है कि ‘चाचा आप लड़की के चक्कर में अपनी हड्डी-पसली तुड़वाओगे।‘ फिर एक यूजर लिखता है ‘लगता है चाची मायके गई आई तभी चाचा इधर उधर मुंह मार रहे हैं।‘ एक और मजेदार कमेंट आया ‘इस उम्र में भी चाचा को लड़कीबाजी सूझ रही है।’

बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे। वैसे कुछ लोगों ने कहा कि चाचा की इसमें कोई गलती नहीं है। यदि कोई लड़की बीच सड़क पर कैमरे के सामने ऐसी हरकतें करेगी तो कोई भी देखेगा। तो चलिए अब बिना किसी देरी के आप भी चाचा का ये मजेदार वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MEMES.BKS(10k?) (@memes.bks)

वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। आपको क्या लगता है चाचा लड़की ताड़ रहे थे या उसकी अजीब हरकतों को देख रहे थे?

Back to top button