राशिफल

Rashifal 25 October: इन 5 राशियों के लिए खुशी भरा गुजरेगा यह दिन, चारों तरफ से बरसेंगी खुशियाँ

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि सोमवार 25 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 25 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको गुस्सा भी दिला सकती है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप अपने दिल की बात अपनों से शेयर करें। इस तरह मन ही मन में घुटने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरियों की तलाश करने वाले लोग आज पसंदीदा नौकरी प्राप्त करेंगे। नये व्यापार में वरिष्ठों की सलाह जरूर लें, साथ ही आर्थिक मामलों में सजग रहने की आवश्यकता है। कब्ज से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसलिए गरीष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको व्यापार और बिजनेस में बहुत ज्यादा लाभ होगा। आपकी तारीफ होगी। आपको अपने क्षेत्र में लोगों से जान पहचान बढ़ानी होगी ताकि आपका काम आगे बढ़े और आपका कुछ फायदा हो सके। भाग्य के भरोसे न बैठें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपनी अनावश्यक सोच पर अंकुश रखे। बॉस की ओर से आज आपको कठिन कार्य मिल सकता है, तो वहीं कार्य को करने के प्रति आपका अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज चारों तरफ से खुशियाँ बरसेगी। ज्वैलरी से जुड़े व्यापार में भी लाभ होगा। नई नौकरी के लिए अनुकूल अवसर मिलेंगे। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। आज के दिन दूसरों की बातें आपके दिल को चोट पहुंचा सकती है, इसलिए आज उतना ही बोले जितने की जरूरत हो।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय प्रसन्नतादायक व्यतीत होगा। विवाद से क्लेश हो सकता है। विदेशवासी स्वजनों से आछे समाचार प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। सभी दुखों का समाधान निकलेगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल हो सकते हैं। कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किये गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। कमाई में बढ़ोतरी सम्भव है। परंतु अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो सावधान रहें। बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला ले सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आकस्मिक धन लाभ हो सकता हैं। देर रात में वाहन ना चलाएं। आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें, शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आपको अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। शिक्षा के लिए आज का दिन उत्तम है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। करियर को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। करोबारीयों को सफलता मिलेगी। आप मेहनत पर ध्यान दें। आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। बुजुर्गों की बातों को महत्व दें। शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक योजना अच्छी तरह बना पाएंगे। रोजमर्रा के कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़े खास मामले सुलझ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। पेशेवर स्तर पर किसी सीनियर के लगातार दखल से आप एतकाग्रता में कमी महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा। आप कोई शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। नए विचार आपके दिमाग में रहेंगे।

आपने Rashifal 25 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button