राशिफल

Rashifal 18 October: आज के दिन इन 3 राशियों पर बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा, मिलेगी मनचाही सफलता

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि सोमवार 18 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 18 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर-परिवार और ऑफिस में आपको फायदा हो सकता है। आपको सहयोग भी मिल सकता है। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। कोई पौधा लगाएँ। नकारात्मक विचार को दूर रहें। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों के साथ कुछ बातो को लेकर अनबन होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आपका मन मीठे की ओर रहेगा लेकिन खाने-पीने की वस्तुओं में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। युवाओं को मित्रों के ताल-मेल बनाकर चलना चाहिए, उनसे विवाद होने की आशंका है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और परिवार के बीच रिश्तों को मज़बूत बनाएगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। खान-पान में लापरवाही आपके वजन को बढ़ाने वाली हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कामकाज की वजह से सम्मान मिलने के योग हैं। मित्रों की नाराजगी दूर होने से राहत मिलेगी। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। बिज़नेस करने वालों की कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसको पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोड़ लगाना होगा। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी काम में उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। पुराना काम निपटाने और नया काम शुरू करने लिए अच्छा दिन है। रिश्तों के दायरे में कुछ पुराने मामलों में फैसले लेने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यवसाय सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके जीवन में कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है। व्यापार आगे बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। अपने दिमाग से सारे नकारात्मक विचार निकाल दें। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। मन में कुछ दुविधा रहेगी। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें। आपकी मेहनत और कार्यशैली व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगी। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने जरूरी कामों पर ध्यान रखें। दूसरों की मदद करेंगे। रुके कार्यों में गती आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपका प्रेमी कुछ दिनों के लिए आपसे दूर चला जाएगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज का दिन आपके लिए जबरदस्त फायदेमंद रहेगा।

आपने Rashifal 18 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button