समाचार

सिंघु बॉर्डर पर मारे गए युवक लखबीर सिंह का अंतिम ऑडियो वायरल, कथित किसानों ने की थी निर्मम हत्या

पहले बलात्कार फिर मोब लॉन्चिंग और अब निर्मम ह्त्या। किसान आंदोलन बन गया गुंडों का गढ़

मोदी सरकार जबसे तीन नए कृषि क़ानून लेकर आई है। उसका लगातार किसान संगठनों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। जी हां किसानों का विरोध एक हद तक जायज़ है, लेकिन लगातार किसानों का यह आंदोलन बेनकाब होता जा रहा है। बता दें कि इसी कड़ी में अब एक नया मामला निकलकर सामने आया है। जिसके शुरुआती तार किसान आंदोलन से जुड़ रहें हैं।

गौरतलब हो कि नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) के विरोध में दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) स्थल पर एक शख्स की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं हत्या के बाद शख्स का अंतिम ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह बर्बरता कर रहे लोगों से गुहार लगा रहा है और छोड़ने की अपील कर रहा है।


सामान्य व्यक्ति को विचलित करने वाला है वीडियो…

sindhu-border-accused-of-dismemberment-of-guru-granth-sahib-killed-and-hanged

बता दें कि लखबीर सिंह का अंतिम वीडियो काफी विचलित करने वाला है। इसलिए हम आपको वीडियो नहीं दिखा रहे हैं और ऑडियो सुना रहे हैं। जी हां इससे आप बर्बरता का अंदाजा लगा सकते हैं। गौरतलब हो कि सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसकी जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं डेड बॉडी को सोनीपत के मोर्चरी में रखा गया है।

हाथ काटकर मंच के पास लटकाया…


वहीं अभी तक जो जानकारी निकलकर आई है, उसके मुताबिक 35 वर्षीय लखबीर सिंह का दाहिना हाथ काट कर मार दिया गया। सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर व्यक्ति के हाथ काट कर उसकी हत्या करके लटकाया गया था और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के मुख्य मंच के पास से बरामद हुआ। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं और उसका हाथ कलाई से काट दिया गया था।

कुछ इस हालत में मिली व्यक्ति की लाश…


बता दें कि सुबह 5 बजे कुंडली थाना को इस बात की जानकारी मिली और बताया गया कि किसान आंदोलन स्थल पर स्टेज के पास एक आदमी को हाथ पैर को काटकर लटकाया हुआ है। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर गए और देखा कि एक व्यक्ति लटका हुआ है और उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ये किसने किया है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सर्कुलेट हो रहा वीडियो भी जांच का विषय हैं।

Back to top button