राजनीति

कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल!

भोपाल: आजकल पूरे देश में किसान आन्दोलन की आग फैल चुकी है। इन आंदोलनों में किसानों का प्रतिनिधित्व कांग्रेस जमकर कर रही है। कहीं ना कहीं किसान आन्दोलन में कोई ऐसी घटना घट ही जा रही है, जो लोगों के जेहन में बस जा रही है। अभी कुछ दिनों पहले मुगलसराय में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के लिए इकठ्ठा हुए कांग्रेसी खुद की गलती की वजह से जल गए।

किसान आन्दोलन की आग में सेंक रहे हैं अपनी रोटियां:

हालांकि उस घटना के बाद भी जगह-जगह पुतले फूंकने के कार्यक्रम चल रहे हैं। अब तो बात यहां तक आ गयी है कि कार्यकर्ता लोग पुलिस पर पथराव करने लगे हैं। इसे देखकर यह लगता है कि किसान आन्दोलन की आग कितनी भड़क चुकी है। कुल लोग इस आन्दोलन की आग में अपनी रोटियां सेंकने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने भी की थी पुलिस से बद्तमीजी:

एक तरफ किसान और किसान नेता अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, वही उनके समर्थन में उतरी कुछ राजनीतिक पार्टियां उनकी मजबूरी के नाम पर अपना हित साधने में जुटी हुई है। कांग्रेस के लाड़ले राहुल गांधी भी मध्यप्रदेश में कुछ दिनों पहले पुलिस ऑफिसर से बद्तमीजी करते हुए देखे गए थे। अभी हाल ही में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए देखे गए हैं।

सोमावर को मध्यप्रदेश के सागर कलेक्ट्रेट का घेराव करने गए कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने उस समय अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया जब वो पुलिस पर पत्थर बरसा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और अजय सिंह धरने के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। उन्हें न्यायालय के पास लगे बैरिकेड्स के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाये रखने के लिए और पत्थरबाजी ना करने के लिए कहा।

कांग्रेस का नहीं बल्कि था वह बीजेपी का कार्यकर्ता:

उसी समय भीड़ के बीच से एक कार्यकर्ता निकलकर पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। यह कार्यकर्ता अजय सिंह के पीछे-पीछे ही चल रहा था। जैसे ही युवक ने पुलिस पर पत्थर फेंका, अजय सिंह पीछे मुड़े और उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने थप्पड़ जड़ने के बाद कहा कि पहले ही समझा दिया गया था कि कोई उपद्रव नहीं करना है, फिर भी नहीं सुन रहे हो। इसके बाद कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता युवक को लेकर पीछे चले गए। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं बल्कि बीजेपी का कार्यकर्ता था।

वीडियो देखें –

Back to top button