दिलचस्प

नवरात्रि में चमत्कार: गाय ने पैदा किया 2 सिर, 3 आंखों वाला बछड़ा, लोग मान रहे मां दुर्गा का रूप

नवरात्रि में धरती पर आया 2 सिर, 3 आंखों वाला बछड़ा, मां दुर्गा का रूप मान लोग कर रहे पूजा -Video

ये दुनिया बड़ी विचित्र है। यहां आए दिन नई और अजीब घटनाएं होती रहती हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी होती हैं जिन पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। ये चीजें देखने में असंभव प्रतीत होती है। अब ओडिशा से आ रही इस अनोखी खबर को ही ले लीजिए। यहां एक गाय ने दो सिर और तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। यह बछड़ा देखने में सामान्य बछड़ों से काफी अलग है। इसका विचित्र स्वरूप देख लोग बड़े हैरान हैं। आलम ये है कि लोग इसे मां दुर्गा का आशीर्वाद बता रहे हैं। वे इसकी पूजा भी कर रहे हैं। अब इस अनोखे बछड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यह अनोखा मामला ओडिशा के नबरंगपुर का है। यहां रहने वाले किसान धनीराम के घर एक गाय ने बड़े अजीब बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के आश्चर्यजनक रूप से दो सिर और तीन आंखें हैं। बछड़े का यह स्वरूप देख किसान भी हैरान है। उसने आज से पहले ऐसा कुछ कभी नहीं देखा है। ये उसके लिए भी काफी हैरान करने वाला मामला है। इस अनोखे बछड़े के पैदा होने की खबर गांव में आग की तरह फेल गई। लोग दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।

फिलहाल बछड़ा खुद मां का दूध पीने में ठीक से सक्षम नहीं है, उसे इसमें काफी परेशानी आ रही है। ऐसे में बछड़े के लिए अलग से दूध की व्यवस्था की गई है। बछड़े को देखने आ रहे लोग उसे मां दुर्गा का अवतार मान रहे हैं। बच्चे का जन्म भी नवरात्रि में हुआ है। इसलिए इसे माता रानी का आशीर्वाद समझकर लोग इसकी खूब पूजा पाठ कर रहे हैं।

गांववालों ने बछड़े का मुंह दक्षिण दिशा में कर रखा है। मान्यता है कि यह दिशा पवित्र होती है। वह इसी दिशा में बछड़े का मुख कर उसकी पूजा पाठ में लगे हुए हैं। यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है। बच्चे की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसने भी इस अनोखे बछड़े को देखा वह दंग रह गया। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी इस अनोखे बछड़े का वीडियो देख लीजिए।

देखें Video-


बताते चलें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी जानवर ने इस तरह के अजीब बच्चे को जन्म दिया हो। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले भोजपुर जिले के कुरमुरी गांव निवासी पितांबर रवानी के घर भी नवरात्रि शुरू होने के एक दिन पहले यानि 6 अक्टूबर को एक बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे के 8 पैर और 4 कान थे।

विशेषज्ञों की माने तोमोनोसिफैलिक ओक्टापस कॉनजॉइंड नामक समस्या के चलते ऐसा होता है। इस स्थिति में भ्रूण पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता है। इसका नतीजा ये होता है कि हमे अविकसित या एक्स्ट्रा विकसित बच्चे देखने को मिलता है।

Back to top button