बॉलीवुड

सपना चौधरी के बेटे का नाम सामने आते ही सैफ-करीना पर गिरी बिजली, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

सपना चौधरी ने बेटे का रखा ऐसा नाम कि मुसीबत में पड़ गए सैफ-करीना, लोग सुना रहे खरी-खोटी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने बेटे के नाम को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल 4 अक्‍टूबर को सपना के बेटे का पहला जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का नाम सार्वजनिक किया। सपना और उनके पति वीर साहू ने अपने बेटे का नाम एक ऐसे राजा पर रखा जिसने तैमूर और जहांगीर जैसे क्रूर शासक को धूल चटाई थी। ऐसे में लोगों को बच्चे का यह नाम काफी पसंद आया और वे ऐसा नाम रखने के लिए सपना और वीर की तारीफ करने लगे। हालांकि इसके साथ ही सैफ और करीना एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

गौरतलब है कि करीना सैफ के पहले बेटे का नाम तैमूर है। जब उन्होंने बेटे का यह नाम रखा था तो लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला था। यह विवाद काफी दिनों तक चला था। हालांकि अभी तक लोग सैफ करीना को बेटे का नाम तैमूर रखने के लिए खरी खोटी सुनाते रहते हैं। अब जब सपना ने अपने बेटे का नाम पोरस रखा तो लोगों ने एक बार फिर करीना-सैफ की क्लास लेना शुरू कर दिया।

लोगों ने कहा कि इसे कहते हैं नाम। सैफ और करीना को सपना-वीर से कुछ सीखना चाहिए। दरअसल क्रूर शासक तैमूर ने हिंदुओं पर बहुत अत्याचार किए थे। वहीं पोरस नाम के राजा ने तैमूर को कांटे की टक्कर दी थी। बस यही वजह है कि लोगों को सपना के बेटे का नाम बहुत अच्छा लगा। सपना ने अपने बेटे का नाम भी बड़े दिलचस्प अंदाज में रिविल किया। बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनका बेटा खेत खलियान में पशुओं के बीच बैठा है। बैकग्राउन्ड में एक आवाज सुनाई दे रही है जो सपना के बेटे का नाम बड़े दिलचस्प अंदाज में कहती है।

वीडियो में सुनाई देता है ‘जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, पर तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


गौरतलब है कि सपना और वीर के बेटे का जन्म 4 अक्टूबर 2020 को हुआ था। कपल ने कई दिनों तक बेटे की शक्ल नहीं दिखाई थी। इसके बाद बेटे का चेहरा तो मीडिया के सामने आ गया था लेकिन फैंस को उसके नाम का इंतजार था। अब ये राज भी खत्म हो गया है। सपना और वीर ने बीते वर्ष जनवरी में शादी रचाई थी। दोनों ने इस शादी को कुछ दिनों तक छिपाकर रखा था। वीर साहू हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और सिंगर हैं।

कुछ लोगों ने सपना और वीर को शादी छिपाने के लिए ट्रोल भी किया था। हालांकि बाद में वीर ने सफाई देते हुए कहा था कि शादी को सार्वजनिक करना या नहीं करना ये उनका निजी फैसला है। इसके साथ ही उन्होंने सपना की तारीफ करते हुए कहा था कि यदि आप उनका स्ट्रगल सुनोगे तो रो पड़ोगे।

Back to top button