बॉलीवुड

किसी ने किया जबरन Kiss तो किसी की हुई हाथापाई, देखें बॉलीवुड की 9 सबसे बदनाम पार्टियां

बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल पार्टियां हमेशा से ही बदनाम रही हैं। कभी इनमें ड्रग्स लेने की बात सामने आती है तो कभी सितारें शराब के नशे में उल्टी सीधी हरकतें कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको फिल्मी दुनिया की 9 हाई प्रोफाइल विवादित पार्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मीका सिंह की बर्थडे पार्टी

मीका सिंह अपनी बर्थडे पार्टी में नशे में चूर थे। इस दौरान उन्होंने राखी सावंत को जबरन पकड़ के किस कर दिया था। इस घटना के बाद खूब बवाल मचा था। इस विवादित पार्टी के चर्चे आज भी होते रहते हैं।

संजय दत्त की बर्थडे पार्टी

संजय दत्त की बर्थडे पार्टी में फराह खान के पति शिरीष कुंदेर और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बीच बवाल मच गया था। इनकी पार्टी में बहुत तीखी बहस छिड़ गई थी। पहले तो शाहरुख ने मामले को नजरंदाज करना चाहा, लेकिन जब बात हाथ से निकल गई तो किंग खान ने शिरीष पर हाथ उठा दिया।

करण जौहर की बर्थडे पार्टी

करण जौहर की पार्टी का जिक्र भी मीडिया में अक्सर होता रहता है। एक पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के बीच बहसबाजी हो गई थी। ये बहस जोक से शुरू हुई थी जिसने एक बड़ा रूप ले लिया था।

रितेश सिद्धवानी की पार्टी

इस पार्टी में रवीना टंडन की अपने हसबैंड की एक्स वाइफ से भिड़त हो गई थी। इस दौरान रवीना पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी।

करण जौहर की पार्टी

2019 में करण जौहर की एक पार्टी में शामिल कई सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वीडियो में दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, जोया अख्तर और अर्जुन कपूर जैसे सितारें शामिल थे। इस मामले में NCB ने सभी सितारों से पूछताछ भी की थी हालांकि सभी को क्लिन चीट मिल गई।

कटरीना कैफ बर्थडे पार्टी

शाहरुख खान और सलमान खान वर्तमान में भले अच्छे दोस्त हो, लेकिन कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों एक दूसरे से भीड़ गए थे। दरअसल पार्टी में सलमान ने शाहरुख को अपनी फिल्म में कैमियो ना करने को लेकर ताना मार दिया था। किंग खान को ये बात अच्छी नहीं लगी और वे सलमान से भीड़ गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच फिजिकल फाइट भी हुई थी।

महीप कपूर की पार्टी

शाहरुख खान और सोहेल खान इस पार्टी में मोजेज सिंह से भीड़ गए थे। इस लड़ाई में शाहरुख अपना आपा भी खो बैठे थे।

करण जौहर की पार्टी

करण जौहर की एक और पार्टी में बवाल मच गया था। इस बार शाहरुख खान और ऋतिक रोशन आपस में भीड़ गए थे। दोनों की लड़ाई की वजह एक सिगरेट थी।

आर्यन खान की क्रूज पार्टी

aryan khan

यह पार्टी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एनसीबी ने मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मार था। यहाँ एक रेव पार्टी हो रही थी। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी थे। फिलहाल वे एनसीबी की कस्टडी में हैं।

वैसे बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों के बारे में आपकी क्या राय है?

Back to top button