समाचार

कोका कोला पीना लड़के को पड़ा भारी, 18 घंटे के अंदर तड़प-तड़प के मर गया, जाने पूरा मामला

गर्मी और प्यास को शांत करने के लिए कई लोग कोका कोला पीते हैं। लेकिन चीन में एक 22 साल के लड़के ने डेढ़ लीटर कोको कोला पिया तो उसकी तड़प तड़पकर मौत हो गई। जांच में डॉक्टर ने कहा कि लड़का महज 10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका कोला गटक गया था। इससे उसके पेट में गैस का बड़ा गुबार बना जिसे उसका पेट हैंडल नहीं कर पाया। यही उसकी मौत की वजह बनी।

doctor

डॉक्टरों ने बताया कि कम समय में अधिक कोका कोला पीने से उसके पेट में अधिक गैस बनी जिसने लीवर को सूखा दिया। गैस के कारण लड़के का ऑक्सीजन लेवल भी बहुत गिर गया जो उसकी मौत की वजह बना। चीनी मीडिया ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो कोका कोला पीते ही लड़के के पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा था। उसका पेट बहुत फूल गया था।

हालांकि उसे 6 घंटे बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। बीजिंग के चाओयांग अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी की वजह से लड़का डेढ़ लीटर कोका कोला पी गया था।

doctor

पीड़ित लड़के के पेट का सीटी स्कैन करने पर पता चला कि कोका कोला पीने से बनी गैस आंतों में जमा हो गई थी। इसमे दबाव उत्पन्न हुआ जिसके चलते वह लीवर को शरीर से जोड़ने वाली मुख्य नस पोर्टल शिरा में लीक हो गई। क्लिनिक और रिसर्च इन हेपेटोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि लीवर के नस में गैस घुसने के चलते पीड़ित के पेट को बहुत क्षति पहुंची। पेट में भारी गैस उत्पन्न हुई तो लड़के की हार्ट बिट भी बढ़ गई। वहीं उसका ब्लड प्रेशर कम हुआ और सांसें तेज हो गई।

ct scan

सीटी स्कैन में उसकी आंत की दीवार और पोर्टल शिरा में न्यूमेटोसिस गैस की असामान्य उपस्थिति पाई गई। इससे उसे इस्किमिया (शॉक लीवर) हो गया था। यह एक टाइप की चोट होती है जो लीवर को कम ऑक्सीजन की आपूर्ति के चलते होती है। पोर्टल शिरा में गैस की मौजूदगी की वजह से लीवर तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी।

प्रमुख डॉक्टर कियांग हे के मुताबिक लड़के के हॉस्पिटल आते ही डॉक्टरों की टीम ने उसके पाचन तंत्र में भर चुकी गैस को बाहर निकालने का प्रयास किया। हम उसकी हार्ट बीट सामान्य करने और पेट के अंगों को खराब होने से बचाने की कोशिश कर रहे थे।

Coca Cola

12 घंटे बाद हुए ब्लड टेस्ट में लड़के का लीवर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखा। फिर इलाज के 18 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। इस खबर ने विश्वभर के मेडिकल विभागों में तहलका मचा दिया। ब्रिटिश विशेषज्ञ डॉक्टर ने तो मौत की वजह पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि डेढ़ लीटर कोका कोला पीने को मौत का कारण कहना गलत है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक बायोकेमिस्ट प्रोफेसर नाथन डेविस ने मेलऑनलाइन बताते हैं कि डेढ़ लीटर सामान्य शीतल पेय के चलते मौत होने के चांस बहुत कम है। इसलिए मौत की असल वजह को जानने एवं जानकारियां जुटाने की आवश्यकता है।

coca cola

ब्रिटिश बायोकेमिस्ट ने एक अनुमान ये भी लगाया कि शायद लड़के के पेट में बैक्टीरियल इंन्फेक्शन हुआ होगा। प्रोफेसर डेविस बताते हैं कि बैक्टीरिया गैस के पॉकेट्स बनाने में सक्षम होते हैं। बैक्टीरिया अधिकतर गैस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में निकालते हैं, हालांकि यदि वह गैस छोटी आंत में घुस जाए तो समस्या हो सकती है। इससे गैस शरीर के दूसरे हिस्से में लीक हो सकती है। जैसे चीन के लड़के के केस में गैस लीवर को जोड़ने वाली पोर्टल शिरा तक जा पहुंची।

लेकिन इसके साथ ही प्रोफेसर डेविस बड़े शीतल पेय के सेवन से गैस की समस्या के बढ़ने की संभावना भी बताते हैं। हालांकि उनके अनुसार ऐसी संभावना बहुत कम होती है। वे कहते हैं कि पूरे विश्व में लोग कोका कोला पीते हैं। हालांकि ऐसा मामला पहली बार चीन से ही आया है।

Back to top button