बॉलीवुड

पति निक जोनास के साथ चेन की नींद नहीं सो पाती है प्रियंका चोपड़ा, बताई क्या है दिक्कत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़ा नाम बन चुकी हैं। एक मिडिल क्लास परिवार से आने के बावजूद प्रियंका आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं वह तारीफेकाबिल है। मिस वर्ल्ड 2000 का ताज अपने नाम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनास (Nick Jonas) की बीवी हैं। दोनों ने साल 2018 में भारत में ही शादी रचाई थी। ये शादी हिंदू और ईसाई दोनों धर्म के रीति रिवाजों से सम्पन्न हुई थी। इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।

nick jonas and priyanka chopra

शादी के बाद जहां एक तरफ कई लोग प्रियंका के लिए खुश हुए तो वहीं दूसरी ओर कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्रोलिंग की वजह दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला था। प्रियंका उम्र में अपने पति निक से दस साल बड़ी है। ऐसे में लोग एक्ट्रेस को इस बात के लिए बड़ा ट्रोल करते हैं। हालांकि प्रियंका और निक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका मानना है कि प्यार सच्चा होना चाहिए, फिर उम्र जैसी चीजें मायने नहीं रखती हैं।

वर्तमान में प्रियंका अपने पति निक के साथ एक खुशहाल जीवन बीता रही हैं। वे आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और पति की निजी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी प्रियंका की शादीशुदा लाइफ को देख बहुत खुश होते हैं। दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। दिसंबर 2021 में प्रियंका और निक की शादी को तीन साल हो जाएंगे। अपनी दूसरी वैडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका ने कहा था कि मुझे अभी सिर्फ 2 साल ही हुए हैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊँगी। मेरे ख्याल से एक खुशहाल मैरिज के लिए कपल का साथ में बैठना, बात करना, एक दूसरे के साथ टाइम बिताना और हर चीज का आनंद लेना जरूरी है।’

वैसे कुछ समय पहले प्रियंका और निक की लव स्टोरी में एक विलेन की एंट्री भी हुई। यह विलेन प्रियंका और निक को साथ में ठीक से सोने भी नहीं दे रहा है। इसकी वजह से प्रियंका अपने प्यारे पति के साथ रात को अच्छे से सो नहीं पाती है। दरअसल ये विलेन और कोई नहीं बल्कि प्रियंका का पालतू कुत्ता है। प्रियंका के पास टोटल तीन पेट हैं। ये सभी हमेशा प्रियंका के साथ खेलना चाहते हैं। उनके पास एक डायना नाम की छोटी सी फीमेल डॉग भी है।

प्रियंका बताती हैं कि जब भी मैं और निक आपस में बाहों में बाहें डालकर सोते हैं तो मेरी फीमेल डॉग बीच में घुस जाती है। वह हमे ठीक से सोने नहीं देती है। इस कारण वे अपने पति से रात को ठीक से रोमांस भी नहीं कर पाती है। वैसे इन कुत्तों का भी क्या कसूर है। प्रियंका इन सभी से इतना प्यार करती हैं कि वे भी अपनी मालकिन के बिना एक पल नहीं रह पाते हैं।

वैसे आप लोगों के प्यार के बीच में कभी कुत्ता, बिल्ली या आपका बच्चा आया है? अपने जवाब हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करें।

Back to top button