दिलचस्प

नहीं देखी होगी कुत्ते और कंगारू की इतनी जबरदस्त लड़ाई, वीडियो हो रहा वायरल!

पृथ्वी पर बहुत तरह के जीव-जंतु रहते हैं। पहले लगभग सभी जीव जंगलों में ही रहते थे। लेकिन जब से इंसान की उत्पत्ति हुई है तब से कुछ जानवरों को इंसान ने अपना पालतू बना लिया है। पहले इंसान जंगलों में ही रहता था और अपन पेट शिकार करके भरता था। ऐसे में सबसे पहले उसने कुत्तों का अपना पालतू जानवर बनाया।

कुत्ते बहुत अच्छे शिकारी होते हैं। इंसानों के शिकार करने में कुत्तों ने साथ देना शुरू किया। इसके बाद इंसान ने अपने सामान को ढ़ोने के लिए जानवर को पालतू बनाया। हालांकि आज हम इंसान के सबसे पहले जानवर कुत्ते के बारे में बात करेंगे। आपने अक्सर कुत्ते और कुत्ते की लड़ाई तो देखी होगी। कई बार कुत्तों की लड़ाई इतनी खतरनाक होती है कि उनमें से एक की जान भी चली जाती है।

कुत्ते और कंगारू की लड़ाई देखकर हो जायेंगे हैरान:

लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते और किसी अन्य जानवर की लड़ाई देखी है। वो भी खासतौर पर किसी जंगली जानवर के साथ। लेकिन आज हम आपको कुत्ते की लड़ाई का एक ऐसा वीडियो दिखायेंगे, जिसे देखकर यकीनन आपने होश उड़ जायेंगे। कुत्ते की इस लड़ाई में उसका विरोधी कुछ और नहीं बल्कि कंगारू है। जी हां ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला कंगारू।

दरअसल यह घटना ऑस्ट्रेलिया की ही है। वहां हाल ही में देखा गया कि एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता कंगारू पर हमला कर देता है। आपको बता दें जर्मन शेफर्ड कुत्ता एक शिकारी कुत्ता होता है। जो शरीर से काफी हृष्ट-पुष्ट होता है। इस घटना का वीडियो एंथनी हार्टले ने न्यू साउथ वेल्स के कुमा रोड पर बनाया है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों हार मानने को नहीं थे तैयार:

आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक कुत्ता बार-बार एक कंगारू पर भौंकता है और उसपर हमला करता है। लेकिन कंगारू भी किसी से कम नहीं है वह अपने बचाव में कुत्ते की तरफ बार-बार लपकता है। दोनों एक दूसरे से हार मानने को तैयार नहीं हैं, आखिरी में एक पुलिस वाला वहां जाता है और कुत्ते को छड़ी से हटाता है। इसके बाद ही कुत्ता वहां से हटता है।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/FMiI9DBJUcY

Back to top button