अध्यात्म

वास्तुशास्त्र के अनुसार अविवाहित लोगों को नहीं रखनी चाहिए अपने बिस्तर के नीचे ये चीजें!

वास्तुशास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसके अनुसार लोगों को यह पता चलता है कि घर में सुख-शांति कैसे लायी जा सकती है। वास्तुशास्त्र लोगों को रहन-सहन के तरीके बताता है। वास्तु के हिसाब से अपना घर बनवाने वाले लोग हमेशा खुश रहते हैं, जबकि जो इसको अनदेखा करके अपना घर बनवाते है और इसकी साज-सज्जा करते हैं, वे हमेशा दुखी रहते हैं।

बिस्तर होता है जीवन का अहम हिस्सा:

आज के इस महंगाई के दौर में लोगों का घर धीरे-धीरे छोटा होता जा रहा है। शहरों में आजकल लोग एक कमरे में ही पूरा आशियाना बसा लेते हैं। ऐसे में रूम को ही स्टोररूम भी बना लिया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह किसी भी तरह से सही नहीं होता है। हर व्यक्ति के जीवन में बिस्तर एक बहुत अहम हिस्सा होता है। व्यक्ति अपना 7-8 घंटे बिस्तर पर ही व्यतीत करता है।

बिस्तर से जो ऊर्जा मिलती है उसी के सहारे पूरा दिन काटा जाता है। सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के बारे में तो जानते ही हैं। आपके बिस्तर के नीचे कुछ चीजें रखने से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के किसी भी कुंवारे लड़के या लड़की के बिस्तर के नीचे अगर वास्तुदोष उत्पन्न करने वाली कोई चीज रखी हुई है तो शादी में या कैरियर में बाधा उत्पन्न होती है।

लोहे का कबाड़ ना रखें बिस्तर के नीचे:

केवल बाधा ही उत्पन्न नहीं होती है उसके तन-मन पर भी बुरा असर पड़ता है। जिस बिस्तर पर अविवाहित व्यक्ति सोता है, उसके बिस्तर के नीचे अनावश्यक सामान नहीं रखने चाहिए। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि लोहे के कबाड़ वस्तु कभी भी ना रखें। इसके साथ ही कुछ और बातों का ध्यान रखने से शादी में बाधा उत्पन्न नहीं होती है।

अविवाहित व्यक्ति करें ये काम:

*- घर के उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में जो भी कमरा हो, उसे ही अविवाहित अपना शयनकक्ष बनाएं। ऐसा करने से बहुत जल्दी ही शादी के प्रस्ताव आने लगते हैं।

*- अक्सर कुछ लड़के-लड़कियां विवाह की उम्र हो जाने पर भी विवाह नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में घरवाले उन्हें शादी के लिए राजी करने के लिए उनके कमरे के उत्तर दिशा में क्रिस्टल बॉल कांच की प्लेट में रखें। इससे वह बहुत जल्दी शादी के लिए राजी हो जायेंगे।

*- जब भी घर में कोई शादी का रिश्ता आये और लड़का या लड़की को मेहमान देखने आयें तो उन्हें घर में इस तरह से बैठाना चाहिए कि उनका मुंह घर में अन्दर की तरफ हो। इससे विवाह पक्का होने की ज्यादा सम्भावना होती है।

*- घर के जिस स्थान पर बीम हो वहां भूलकर भी ना सोयें।

Back to top button