अध्यात्म

देखें वीडियो : यह चमत्कारी बन्दर करता है मंदिर की सेवा और देता है भक्तों को आशीर्वाद, मगर… !

भगवान और भक्त का बड़ा ही अजीब रिश्ता होता है। जरूरी नहीं कि भगवान के भक्त इंसान ही हों। भगवान के कई बड़े भक्त जानवर भी हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हनुमान जी को ही देख सकते हैं। वह जन्म से एक बन्दर थे। हनुमान जी से बड़ा भक्त आज तक कोई नहीं पैदा हुआ। हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त कहा जाता है।

हनुमान मंदिर के आस-पास पूरे परिवार के साथ रहते हैं बन्दर:

पूरे देश में भगवान श्रीराम के कई मंदिर हैं। हर मंदिर में हनुमान जी साथ जरूर होते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि जहां भी हनुमान मंदिर होता है, उसके आस-पास कई बंदर अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता है। वहां रहने वाले बंदर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। देश में हनुमान जी के कई अति प्राचीन मंदिर भी हैं।

मंदिर आने वाले भक्त धोते हैं रामू का पैर:

कुछ प्राचीन मंदिरों के बारे में कई कहानियां भी प्रचलित हैं। ऐसा ही एक मंदिर है अजमेर का बजरंग गढ़। इस मंदिर में पिछले 7 सालों से एक बंदर रामू हनुमान जी की सेवा कर रहा है। रामू पिछले 7 साल से मंदिर में ही खाता-पीता और सोता है। केवल यही नहीं रामू अपने माथे पर टीका भी लगवाता है। इस मंदिर में आने वाले भक्त रामू का पैर भी धोते हैं, इसके बाद रामू उन्हें आशीर्वाद भी देता है।

जब भी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है रामू वहीं उपस्थित रहता है। रामू मंदिर में रखे घंटे और झालर को बजाता भी है और जब भजन होता है तो नाचता भी है। मंदिर के चौकीदार के साथ रामू का करीबी रिश्ता है। रामू 7 साल पहले किसी मदारी के यहां भटककर आया था। जब रामू मंदिर आया था उस समय वह काफी बीमार था। उस समय मंदिर के चौकीदार ने उसकी देखभाल की थी। इसके बाद से दोनों में गहरा रिश्ता बन गया।

मंदिर के पुजारी के अनुसार रामू इस मंदिर के लिए काफी शुभ है। जब से रामू इस मंदिर में आया है यहां आने वाले भक्तों को काफी लाभ पहुंचा है। रामू के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह साक्षात बालाजी के रूप में इस मंदिर की रक्षा करता है। एक बार इस मंदिर में आई एक महिला की बाली खो गयी थी। रामू ने महिला की बाली को ढूंढकर उसके बारे में चौकीदार को संकेतों के माध्यम से बताया। चौकीदार ने बाली ढूंढकर महिला को दे दी।

वीडियो देखें-

Back to top button