दिलचस्पविशेष

आपकी जेब में भी हो सकते हैं 100, 200, 500 और 2000 के नकली नोट, जाने कैसे करें पहचान

बाजार में नकली नोटों का कारोबार कई दशकों से चला आ रहा है। फिर जब से नोटबंदी हुई है तब से नकली नोटों का चलन और भी अधिक बढ़ गया है। वहीं RBI भी नोट की सिक्योरिटी को लेकर जनता को समय समय पर अलर्ट करता रहता है। समय के साथ करेंसी नोट की सिक्योरिटी को और भी बढ़ाया जाता है। हालंकी इसके बावजूद नकली नोटों का बाजार गरम रहता है। ऐसे में आपके मन में भी ये डर जरूर आया होगया कि हमारी जेब में पड़ा नोट कहीं नकली तो नहीं है? ऐसे में आज हम आपको आपको असली और नकली नोट की पहचान करना बता रहे हैं।

RBI की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार साल 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट पकड़े गए हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 2,08,625 नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 100 रुपये के नकली नोटों की संख्या सबसे अधिक है। 100 के के टोटल 11073600 रुपये मूल्‍य के नकली नोट पकड़े गए हैं। 100 रुपये के नोट का चलन दैनिक जीवन में सबसे अधिक होता है। ऐसे में आपको इसकी असली नकली की पहचान करना भी जरूर आना चाहिए।

ऐसे पहचाने 100 का नकली नोट

100 रुपये के असली नोट पर सामने वाले दोनों हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा होता है। नोट के बीच में आपको महात्मा गांधी की तस्वीर भी दिखाई देगी। वहीं इस पर RBI, भारत, INDIA और 100 छोटे अक्षरों में लिखा रहता है। 100 रुपये या उससे ज्यादा मूल्य वाले सभी नोटों पर आपको महात्मा गांधी का चित्र, रिजर्व बैंक की सील, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, अशोक स्तंभ, आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए आइडेंटिफिकेशन मार्क इंटैग्लियो में प्रिंटेड (Intaglio printing) दिखाई देगा।

200, 500 और 2000 के नोट को पहचानने का तरीका

200, 500 और 2000 रुपये के असली नोटों पर यह मूल्य एक रंग बदलने वाली स्याही से लिखा होता है। यदि आप इन नोटों को समतल रखेंगे तो आपको इन अंकों का रंग हरा दिखा देगा, वहीं इसे थोड़ा सा घुमाने पर ये रंग बदलकर नीला हो जाता है।

500 के नए नोट की खासियत

जब आप 500 के नोट को किसी लाइट के सामने रखेंगे तो आपको 500 लिखा दिखाई देगा। वहीं आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट रखने पर भी 500 लिखा दिखाई देगा। यहां आपको 500 आपको देवनागरी में लिखा मिलेगा। यदि आप इसकी पुराने नोटों से तुलना करेंगे तो आपको महात्मा गांधी की फोटो का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ी चेंज मिलेगी।

500 note

नोट को थोड़ा सा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला होता दिखाई देगा। ने नोट में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है। यहां पर आपको महात्मा गांधी की फोटो और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी देखने को मिलेगा।

500 के नए नोट पर छपाई का साल अंकित रहता है। इसमें बीच की ओर लैंग्वेज पैनल होता है। यहां स्वच्छ भारत का लोगो भी स्लोगन के साथ अंकित होता है।

10, 20, और 50 के नोटों को पहचानने का तरीका

10, 20, और 50 रुपए के नोट पर फ्रंट साइड में सिल्वर रंग की मशीन रिडेबल सुरक्षा धागा पाया जाता है। इस सिक्योरिटी धागे को अल्ट्रावायलेट लाइट में रखने पर यह पीले रंग सा दिखता है। लाइट के अपोजिट साइड रखने पर यह एक स्ट्रेट लाइन में दिखता है।

Back to top button